फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The ruling dispensation is undermining the Constitution and democracy: SP

संविधान व लोकतंत्र का हनन कर रही सत्ता : सपा

Thu, 03 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The ruling dispensation is undermining the Constitution and democracy: SP
सपा कार्यालय में बैठक को संबो​​धित करती डॉ. ज्योति बिंद। स्रोत- सपा
सपा की मासिक बैठक लोहिया ट्रस्ट पर संपन्न
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की जिलास्तरीय मासिक बैठक स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर हुई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों और मुद्दों पर चर्चा हुई।
पूर्व राज्य मंत्री गुलाब चंद्र यादव ने कहा कि निरंकुश सत्ता की ओर से संविधान में दिए गए मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अघोषित तानाशाही की स्थिति पैदा कर दी गई है। देश का आम जनमानस इसके खिलाफ अब उठ खड़ा हुआ है। आने वाले चुनावों में इन सामंतवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस समय महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और खाद-बीज की किल्लत से त्रस्त जनता ने इस चढ़ावा चोर सरकार को बदलने का मन बना लिया है। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों पर आगामी पांच सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मिर्जापुर की सभी विधानसभाओं के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर आदर्श यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, डॉ. ज्योति बिंद, अभय यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, जगदीश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed