{"_id":"5fb7ca99db2bd93ac11b50f0","slug":"chhath-puja-in-varanasi-women-offer-arghya-to-the-setting-sun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2020: काशी में व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2020: काशी में व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दशाश्वमेध घाट पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में छठ पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। अस्सी से राज घाट के अलावा संत रविदास घाट से विश्व सुंदरी पुल तक व्रतियों और उनके परिवारीजनों, रिश्तेदारों की भीड़ ही भीड़ दिखाई पड़ रही है। देखें अगली स्लाइड में भी...
2 of 7
सिर पर डाला रखकर कैमरे में यादों को कैद करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले भर में आस्था के महापर्व डाला छठ की धूम देखने को मिल रही है। छठ पूजा के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य की विधि विधान से पूजा की और अर्घ्य दिया। छठ घाटों पर पूरी रात व्रती महिलाएं और उनके परिजन जागरण कर पूजन करने में जुटे रहे। तो कुछ के परिजन डाला सिर पर रखकर घरों के लिए विदा हो गए।
3 of 7
कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए मास्क लगाकर दशाश्वमेध घाट पर पूजा करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए महिलाओं ने मास्क लगाकर पूजन किया। बाजार में भी जगह-जगह लगे फलों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सूर्योपासना के डाला षष्ठी व्रत पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गंगा तटों, सरोवरों, कुंडों पर महिलाओं की भीड़ नैहर से ससुराल तक की समृद्धि और मंगलकामना के गीत गाते हुए पहुंची। गीतों की मंगलध्वनि और महापर्व का उत्सव निहारते बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सिंधोरिया पोखरी, शिवदासपुर में छत पर व्रती महिलाओं ने किया छठ पूजा।
- फोटो : अमर उजाला।
सांझ ढलने के साथ ही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने घर, परिवार से लेकर सकल समाज के मंगल के लिए कामना की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों ने सजगता भी बरती। सिंधोरिया पोखरी, शिवदासपुर में छत पर व्रती महिलाओं ने छठ पूजा किया।
विज्ञापन
5 of 7
अस्सी घाट पर पूजा करतीं व्रती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
अस्सी से राज घाट के अलावा संत रविदास घाट से विश्व सुंदरी पुल तक व्रतियों और उनके परिवारीजनों, रिश्तेदारों की भीड़ रही। मनौती मानने वाली कई व्रती महिलाएं सड़कों पर लेटते हुए वेदियों तक पहुंचीं। दशाश्वमेध घाट पर भी भीड़ उमड़ पड़ी। वेदियों पर हल्दी-चंदन की अल्पनाएं उकेरी गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।