{"_id":"5fb6495b295c76535569afa3","slug":"chhath-2020-updates-chhath-mahaparva-started-with-nahai-khay-today-will-be-kharna-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath 2020: छठ महापर्व पर घरों में गूंजने लगे गीत, प्रशासन की अपील- घर पर करें पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath 2020: छठ महापर्व पर घरों में गूंजने लगे गीत, प्रशासन की अपील- घर पर करें पूजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
छठ पर पूजा करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान भास्कर की आराधना और लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया। घरों में छठी मैया के गीत गूंजने लगे हैं तो घाट व कुंडों पर सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण काफी एहतियात बरती जा रही है।
2 of 7
छठ पर वाराणसी में सजे घाट।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कोरोना की वजह से इस बार ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन लगातार कोरोना गाइडलाइन के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील कर रहा है। प्रशासन कहा कहना है कि संभव हो तो लोग घरों में ही पूजा करें। कौशल राज शर्मा ने बताया कि किसी पर कोई पाबंदी नहीं है। बस कोविड-19 को लेकर सतर्क और जागरूक किया जा रहा है।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा को ध्यान में रखकर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियों को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जहां घाट की सीढि़यां टूटी थीं। उनकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। घाटों से गंदगी हटाने के साथ वहां पर दवाओं का छिड़काव कराने को कहा। जिसके बाद काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
छठ पूजा
- फोटो : ANI
बुधवार को छठ पूजन वाले घरों की रौनक बदली-बदली नजर आई। कहीं सफाई हो रही थी तो कहीं पूजा की तैयारियां। गीत गवनई संग घर व खास तौर पर पूजा गृह को स्वच्छ किया गया। वहीं घाट पर घाट छेंकने और वेदी बनाने का काम भी चलता रहा। नहाय खाय की रस्म के लिए सबसे पहले महिलाओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
5 of 7
chhath
- फोटो : अमर उजाला
अधिकांश व्रती महिलाओं ने घरों में स्नान को प्राथमिकता दी। इसके बाद भगवान भाष्कर की पूजा करके कद्दू, नया चावल और चने की दाल का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद स्वरूप ग्रहण करके भगवान भाष्कर की आराधना के निमित्त आत्म शुद्धता का संकल्प लिया गया। गंगा घाट और कुंडों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।