फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ महापर्वः अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख और समृद्धि मांगी, देखें तस्वीरें 

Tue, 13 Nov 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 13 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja celebration in varanasi see photos
varanasi - फोटो : amar ujala
सूर्य उपासना के पर्व छठ पर मंगलवार को काशी के शास्त्री घाट पर व्रती महिलाओं का रेला उमड़ा रहा। परिवार संग गाजे बाजे के साथ नाचते-गाते महिलाएं घाटों पर पहुंची। घंटों पानी में खड़े होने के बाद विधि विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी के साथ ही मेले में खिलौनों की खरीददारी भी की। आगे की स्लाइड्स में देखें... 


 
Chhath Puja celebration in varanasi see photos
varanasi - फोटो : amar ujala
नहाय खाय के साथ शुरू चार दिन का यह पर्व बुधवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा। मंगलवार को सुबह से ही डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियां चल रही थी। दोपहर बाद से घाटों पर व्रती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पांडेयपुर, टकटकपुर, अकथा, पहड़िया, कैंटोमेंट, नदेसर आदि से महिलाएं, पुरुष और बच्चे सिर पर सूप में ठेकुआ, पूड़ी, फल आदि से भरा दउरा लेकर पहुंचे। 

 
Chhath Puja celebration in varanasi see photos
varanasi - फोटो : amar ujala
व्रती महिलाएं भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छठ गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। शाम चार बजे तक घाट पर इतनी भीड़ हो चुकी थी कि सीढ़ियों पर बैठने के लिए जगह नहीं बची। ऐसे में वरुणा पुल पर भी भीड़ लगी रही। व्रती महिलाओं में किसी को पति तो किसी को उनके पुत्रों ने अर्घ्य दिलाया। साथ ही ठेकुआ, पूड़ी, फल, धूप दीप के साथ पूजन कर पारंपरिक गीत गाकर छठ मइया का गुणगान किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja celebration in varanasi see photos
varanasi - फोटो : amar ujala
छठ पर्व को लेकर घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। रंग-बिरंगी बत्तियों से सजावट की गई थी। बच्चों ने झूले, चरखी के स्टॉल पर खूब मस्ती की और  गुब्बारा, खिलौनों आदि की खरीददारी की। व्रती महिलाओं के साथ आए लोगों ने लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। 

 
विज्ञापन
Chhath Puja celebration in varanasi see photos
varanasi - फोटो : amar ujala
छठ मइया से मांगी मन्नत पूरी होने पर कई व्रती महिलाएं घर से जमीन पर लेटकर घाटों तक पहुंची। परिवारीजनों ने उनका सहयोग किया। महिलाएं हर दो कदम पूरा होने के बाद हाथ जोड़कर छठ मइया से सुख, समृद्धि की कामना करती रहीं। उनके साथ आए लोगों ने भी उनका आशीर्वाद लिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed