{"_id":"5beb0a7cbdec2269b262f43b","slug":"chhath-puja-celebration-in-varanasi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्वः अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख और समृद्धि मांगी, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्वः अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख और समृद्धि मांगी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य उपासना के पर्व छठ पर मंगलवार को काशी के शास्त्री घाट पर व्रती महिलाओं का रेला उमड़ा रहा। परिवार संग गाजे बाजे के साथ नाचते-गाते महिलाएं घाटों पर पहुंची। घंटों पानी में खड़े होने के बाद विधि विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी के साथ ही मेले में खिलौनों की खरीददारी भी की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
नहाय खाय के साथ शुरू चार दिन का यह पर्व बुधवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा। मंगलवार को सुबह से ही डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियां चल रही थी। दोपहर बाद से घाटों पर व्रती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पांडेयपुर, टकटकपुर, अकथा, पहड़िया, कैंटोमेंट, नदेसर आदि से महिलाएं, पुरुष और बच्चे सिर पर सूप में ठेकुआ, पूड़ी, फल आदि से भरा दउरा लेकर पहुंचे।
varanasi
- फोटो : amar ujala
व्रती महिलाएं भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छठ गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। शाम चार बजे तक घाट पर इतनी भीड़ हो चुकी थी कि सीढ़ियों पर बैठने के लिए जगह नहीं बची। ऐसे में वरुणा पुल पर भी भीड़ लगी रही। व्रती महिलाओं में किसी को पति तो किसी को उनके पुत्रों ने अर्घ्य दिलाया। साथ ही ठेकुआ, पूड़ी, फल, धूप दीप के साथ पूजन कर पारंपरिक गीत गाकर छठ मइया का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
छठ पर्व को लेकर घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। रंग-बिरंगी बत्तियों से सजावट की गई थी। बच्चों ने झूले, चरखी के स्टॉल पर खूब मस्ती की और गुब्बारा, खिलौनों आदि की खरीददारी की। व्रती महिलाओं के साथ आए लोगों ने लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
छठ मइया से मांगी मन्नत पूरी होने पर कई व्रती महिलाएं घर से जमीन पर लेटकर घाटों तक पहुंची। परिवारीजनों ने उनका सहयोग किया। महिलाएं हर दो कदम पूरा होने के बाद हाथ जोड़कर छठ मइया से सुख, समृद्धि की कामना करती रहीं। उनके साथ आए लोगों ने भी उनका आशीर्वाद लिया।