फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधा से ज्यादा जेल में बीता कार्यकाल: रेप केस में बचे सांसद अतुल राय का जुर्म, जरायम और सियासत से ऐसा है नाता

Sun, 11 Sep 2022 09:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Sep 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
BSP MP Atul Rai Spent more than half term in jail know his property crime and politics history
वाराणसी कोर्ट परिसर में सांसद अतुल राय (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले की घोसी सीट से सांसद अतुल राय बलिया की युवती से दुष्कर्म के आरोपों में बरी हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी बसपा सांसद की मुश्किलें जारी हैं। वाराणसी पुलिस द्वारा अतुल राय के गृह जनपद गाजीपुर में कुर्की की कार्रवाई से एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पैतृक गांव वीरपुर स्थित दो करोड़ की 1.48 हेक्टेयर जमीन कुर्क की गई।  दुष्कर्म पीड़िता व गवाह साथी को आत्महत्या को उकसाने के मामले में आरोपी अतुल राय का संसदीय कार्यकाल आधा से ज्यादा जेल में ही बीता।



बसपा के टिकट पर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से ही अतुल राय जेल में निरुद्ध है। तीन दिन पूर्व वाराणसी कोर्ट में पेशी से पहले अतुल राय अचेत हो गया था।  यही नहीं, निर्वाचित होने के छह महीने बाद अतुल राय ने जेल में रहते हुए 31 जनवरी 2020 को पैरोल पर लोकसभा सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की थी। कभी मुख्तार के खासमखास रहे अतुल राय के ऊपर वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों के थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

BSP MP Atul Rai Spent more than half term in jail know his property crime and politics history
मुख्तार अंसारी, सासंद अतुल राय। - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2000 में माफिया मुख्तार अंसारी के संपर्क में आकर अतुल राय ने डीएलडब्ल्यू (अब बरेका) में ठेका, मोबाइल टॉवर में तेल सप्लाई, पीडब्ल्यूडी के ठेके सहित जमीन के धंधे में खूब हाथ आजमाया और मुख्तार का सिर पर हाथ होने के चलते उसकी जरायम जगत में गहरी पैठ भी बन गई थी। हाल यह था कि बनारस से लेकर गाजीपुर तक किसे कौन सा काम करना है, यह अतुल राय तय करता था।

BSP MP Atul Rai Spent more than half term in jail know his property crime and politics history
अतुल राय - फोटो : Facebook

समय का चक्र बदला और धीरे-धीरे अतुल की महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ती गई और वह राजनीति में उतर आया। 2017 में बसपा के टिकट पर जमानिया विधानसभा का चुनाव लड़ा और हार गया। हालांकि इस चुनाव से भूमिहार नेता के रूप में उभरे अतुल राय को दो साल बाद ही बसपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में मऊ के घोसी सीट से उम्मीदवार बनाया और अतुल राय ने पहली बार में ही जीत दर्ज की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
BSP MP Atul Rai Spent more than half term in jail know his property crime and politics history
छात्रा से दुष्कर्म मामले में सांसद अतुल राय बरी - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2000 में वह माफिया मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया था। इसी के बाद उसका ग्राफ ठेकेदारी सहित अन्य क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा। वहीं, जेल में रहते हुए अतुल राय ने मुख्तार अंसारी से अपनी जान को खतरा भी बताया। लोगों का कहना है कि मुख्तार से अतुल की दूरियां तब बढ़ी जब वर्ष 2019 लोकसभा में घोसी सीट से मुख्तार के पुत्र अब्बास अंसारी का टिकट काटकर अतुल राय को बसपा का टिकट मिल गया था।          

विज्ञापन
BSP MP Atul Rai Spent more than half term in jail know his property crime and politics history
अतुल राय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, जनपद के किसी थाने में अतुल राय के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। वर्तमान समय में नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध सांसद के खिलाफ एक मई 2019 को वाराणसी के लंका थाने में  दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed