{"_id":"5b4dd2df4f1c1b3a748b5476","slug":"brother-died-on-sister-marriage-in-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां, बहन की डोली उठने की जगह उठी भाई की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां, बहन की डोली उठने की जगह उठी भाई की अर्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में शादी की खुशियों को लेकर चारों तरफ रौनक थी। घर की महिलाएं घरेलू कामों में व्यस्त थी और पुरूष घर के बाहर के काम कर रहे थे। इसी दौरान ऐसी घटना घटी की शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। घटना यूपी के जौनपुर की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रफीपुर गावं में अब्दुल राजिक के घर उसकी बहन की बारात सोमवार को खेतासराय के भुड़कुड़हां से आने वाली थी।
demo pic
सुबह अब्दुल राजिक (25) को घर की सफाई करते समय किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अब्दुल राजिक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
deadbody
इधर बारात की तैयारी में लगे लोगों में मौत की सूचना पाकर कोहराम मच गया। लड़के के घर वालों को सूचना भेज कर बारात के आने के कार्यक्रम को रोक दिया गया।
विज्ञापन
demo pic
घर से बहन की डोली निकलने की जगह भाई की अर्थी निकली। यह द्रश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अब्दुल राजिक इलेक्ट्रिशियन था। उसके पिता नियाज की मौत पहले ही हो चुकी है।