फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: 9 हजार वर्ग फीट में छह करोड़ की लागत से बना भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं

Mon, 01 Mar 2021 05:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
BJP new regional party office inaugurates by bjp president JP nadda composed of 6 crores and 9000 square feet in varanasi
भाजपा का नव निर्मित कार्यालय - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। इसकी तैयारी में पार्टियां जुट गई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी रणनीति तैयार कर रही है। पूर्वांचल में लोगों और कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए पार्टी ने अपना नया क्षेत्रीय कार्यालय तैयार किया है। जिसका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने रविवार को उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। देखें अगली स्लाइ्डस...।

BJP new regional party office inaugurates by bjp president JP nadda composed of 6 crores and 9000 square feet in varanasi
भाजपा का नव निर्मित कार्यालय

यह कार्यालय 9 हजार वर्ग फीट में बनाया गया है। भाजपा ने यह कार्यालय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए बनाया है। कार्यालय बनवाने में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत आई है।

BJP new regional party office inaugurates by bjp president JP nadda composed of 6 crores and 9000 square feet in varanasi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यालय का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला

अत्याधुनिक कार्यालय में कार्यकर्ताओं को मिलेगी सभी सहूलियतें
भाजपा का अत्याधुनिक कार्यालय डिजिटल सुविधाओं से पूरी तरह से लैस है। कार्यालय 9000 वर्गफीट क्षेत्रफल में बना हुआ है। 3900 वर्गफीट में निर्माण किया गया है। चार मंजिला भवन में आपातकालीन सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP new regional party office inaugurates by bjp president JP nadda composed of 6 crores and 9000 square feet in varanasi
लोगों को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

यह कार्यालय पूर्वांचल के लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा। यह ऑफिस सीसीटीवी से लैस है। प्रथम तल पर दो कार्यालय जिला व महानगर के लिए है। इसी तल पर पं. दीनदयाल मीटिंग हॉल भी बना हुआ है। संगठन मंत्री के लिए आवासीय इंतजाम किए गए हैं। ई लाइब्रेरी, वीडियो कांफ्रेंसिंग, लॉन और लिफ्ट का इंतजाम किया गया है। परिसर को पूरी तरह वाई फाई से लैस किया गया है।
 

विज्ञापन
BJP new regional party office inaugurates by bjp president JP nadda composed of 6 crores and 9000 square feet in varanasi
संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

दो कमरों में चलती थी पार्टी, साकार हो रहा कार्यालय का सपना  
नड्डा ने कहा कि पार्टी चलाने के लिए कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कोष और कार्यालय की जरूरत होती है। रोहनिया में भाजपा कार्यालय बन जाने से कार्यकर्ताओं को अपना विकास करने का अवसर मिलेगा। 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने लक्ष्य रखा था कि 700 से अधिक कार्यालय देश में बनेंगे। आज देश में चार सौ कार्यालय बन चुके हैं, यूपी में आज 80 में से 53 कार्यालय बन चुके हैं। अक्तूबर तक सभी 80 कार्यालय तैयार हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed