{"_id":"5b25fa6c4f1c1bb06e8b84f1","slug":"bjp-mla-surendra-singh-called-dog-to-minister-omprakash-rajbhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP : योगी सरकार के मंत्री और विधायक में जुबानी जंग, कुत्ते से की एक-दूसरे की तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : योगी सरकार के मंत्री और विधायक में जुबानी जंग, कुत्ते से की एक-दूसरे की तुलना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुंरेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
यूपी की योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री और एक विधायक आपस में ही भिड़ गए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की कुत्ते से तुलना कर डाली।अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लिए कहा कि राजनैतिक लाभ के लिए कहीं भी जा सकते है।
Trending Videos
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल ओमप्रकाश राजभर ने एक दिन पहले बनारस में शिवपाल यादव से मुलाकत की थी, उस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर तंज कस्ते हुए कहा था कि हाथी चलती है तो कुत्ते भौंकते हैं।
फाइल फोटो
इसी बयान पर पलटवार करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ओमप्रकाश राजभर का स्वभाव बोल रहा है। हकीकत में लोभ के लिए कहीं भी जाने का स्वभाव कुत्ते का होता है, ऐसे में राजनैतिक और आर्थिक लाभ के लिए कहीं भी जाना कुत्ते की पहचान है। उन्होंने कहा कि शिवपाल और मायावती जहां भी रोटी दिखाएंगे वो वहां दौड़ेंगे। भाजपा ने सम्मान उन्हें दिया है उसे वो पचा नहीं पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
surendra singh
- फोटो : self
वहीं भाजपा विधायक ने आजम खान पर आतंकवादियों से सम्बन्ध होने का आरोप लगाया। आजम खान द्वारा मोदी के फिटनेस वीडियो पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि आजम खान का नाम हाजम खान रख देना चाहिए क्योंकि उनका शरीर भारत में है पर मानसिकता पाकिस्तानी है।
विज्ञापन
surendra singh
- फोटो : self
मुझे पूरा विश्वास है की अगर जांच की जाए तो आजम खान का सीधा संबध आतंकवादियों से है। इनके खून में पाकिस्तानी और आतंकवादियों के संस्कार हैं।