{"_id":"5b267bd24f1c1bf86e8b8657","slug":"rajasthan-air-showing-effect-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में आसमान से बरस रही है आग, एक-दो दिन ऐसे ही मौसम रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में आसमान से बरस रही है आग, एक-दो दिन ऐसे ही मौसम रहने के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : vivek nigam
राजस्थान से चल रहीं उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते पूर्वांचल में आसमान से आग बरस रही है। रविवार को दिनभर धूल भरी गर्म हवाएं चलीं। हालांकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई और कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे, लेकिन इससे कुछ देर के लिए ही राहत मिली। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
Trending Videos
मौसम
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। तीन-चार दिन पहले हल्की बारिश से तापमान में कमी आई थी लेकिन मौसम के बदलाव से फिर लोग गर्मी से परेशान हो गए।
weather shimla
रविवार को वाराणसी में दिनभर गर्म हवाएं चलीं। सोनभद्र में शनिवार रात आंधी आने से तीन खंभे और एक पेड़ गिर गए। चंदौली और मिर्जापुर में रविवार शाम को बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather shimla
जौनपुर में शाम को धुंध जैसा छाया रहा। बलिया में भी रह-रह कर बादल घिरते रहे। इसके अलावा भदोही, आजमगढ़ और मऊ में भी उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
मौसम
रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजीव भाटला ने बताया कि राजस्थान में हवाओं की गति से लू चल रही है। हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटे है। ये हवाएं सूर्य की गर्मी के साथ मिलकर आग बरसा रही हैं।