फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हफ्ते से गरमाया है बीएचयू का माहौल, पहली महिला चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज

Tue, 04 Dec 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Dec 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
BHU unrest again from last one week protest against first chief proctor
varanasi - फोटो : अमर उजाला
महामना की बगिया यानी बीएचयू बीते एक हफ्ते से अशांत है। पहले विधि विभाग के छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन फिर उसके बाद  बीएससी नर्सिंग की मान्यता को लेकर छात्र-छात्राओं के आंदोलन के कारण बीएचयू सुर्खियों में है। इसके अलावा बीएचयू में कई दिनों से विभिन्न संकायों में चल रहे छात्रों के असंतोष में पहली महिला चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह के रवैये ने आग में घी का काम किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें.....

 
BHU unrest again from last one week protest against first chief proctor
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पिटाई से छात्रा के कान का पर्दा फटने के मामले में चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन और तेज कर दिया है। रविवार को छात्रों ने बीएचयू विश्वनाथ मंदिर और सिंहद्वार पर चीफ प्रॉक्टर का पुतला फूंका और पर्चे बांटें। पर्चे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह के कार्यकाल में हुई चंदन चोरी, छात्रों के निष्कासन, नर्सिंग छात्रा की पिटाई सहित नौ बिंदुओं को शामिल करते हुए कुलपति से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

 
BHU unrest again from last one week protest against first chief proctor
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पिटाई से कान का पर्दा फटने की शिकायत नर्सिंग की छात्रा ने शनिवार को लंका थाने में दी थी। इसके बाद शाम को चीफ प्रॉक्टर ने भी नर्सिगिं के पांच छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है मगर इससे नाराज छात्रों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर का पुतला फूंका। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU unrest again from last one week protest against first chief proctor
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शाम चार बजे फिर सिंहद्वार पर भी छात्रों ने पुतला फूंककर चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों में विश्वविद्यालय में घटी घटनाओं पर आधारित पर्चा भी बांटा गया। दूसरी ओर समाजवादी छात्र सभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई के बैनर तले केंद्रीय कार्यालय पर चल रहा छात्रों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। छात्रों ने बताया कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन मांगों पर लिखित कार्रवाई नहीं करता है तब तक धरना जारी रहेगा। 
 
विज्ञापन
BHU unrest again from last one week protest against first chief proctor
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू नर्सिंग छात्र-छात्राओं को एम्स से रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन(आरडीए) ने अपना समर्थन दिया है। इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह भट्टी ने देश के अन्य संस्थानों के नर्सिगिं छात्रों, अधिकारियों से बीएचयू छात्रों का समर्थन करने को कहा है। आरडीए ने भी चीफ प्रॉक्टर द्वारा छात्रा की पिटाई की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed