फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विल यू बी माई वैलेंटाइन, अनोखे अंदाज में ह्यूमनॉयड रोबोट सोफिया ने कहा- नो

Sat, 15 Feb 2020 04:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 15 Feb 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
BHU IIT Techniques Inaugurated, Humanoid Robot Sofia Winning The Heart By Responding Uniquely
सोफिया का जन्मदिन मनाते बीएचयू आईआईटी के छात्र व अन्य - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में सोफिया की एक झलक पाने के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज नजर आया। आलम यह था कि घंटों पहले ही स्वतंत्रता भवन का हाल फुल हो गया और गेट को बंद करना पड़ा। इसके बाद भी सैकड़ों की संख्या में छात्रों का हुजूम सड़कों पर जमा रहा। शुक्रवार की देर शाम 8 बजे टेक्नेक्स के तहत सोफिया से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।



एंकर ने सोफिया से दुनिया में ईश्वर की उपस्थिति, रोल मॉडल, फेमिनिज्म के बारे में सवाल किए। एंकर ने पूछा कि आज वेलेंटाइन डे है और वह इसके बारे में क्या सोचती है। उसने कहा कि यह मेरे लिए बेहतरीन दिन है क्योंकि इसी दिन मेरा जन्म हुआ था।

एंकर ने सोफिया से दुनिया में ईश्वर की उपस्थित, फेमिनिज्म, उनके रोल माडल, उनके परिवार और आज वेलेंटाइन डे को बारे में वह क्या सोचती हैं इस पर सवाल किए। छात्रों ने पूछा कि उन्हें सऊदी अरब की नागरिकता मिली हुई है लेकिन भारत भी नागरिकता देता है तो क्या करेंगी।

उनसे यह भी पूछा गया कि आप शादी करना चाहेंगी। अगर हां तो किसी तरह के व्यक्ति को अपना जीवन साथी चुनेंगी। सोफिया का जवाब था नो। सोशल साइट पर आने के सवाल पर सोफिया ने कहा कि नो। वहीं एक छात्र ने पूछा सोफिया विल यू बी माई वैलेंटाइन, सोफिया ने कहा नो।

 

BHU IIT Techniques Inaugurated, Humanoid Robot Sofia Winning The Heart By Responding Uniquely
बातचीत का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

क्या आप हंस सकती हैं

एक छात्र ने सवाल किया, क्या आप हंस सकती हैं या रो सकती हैं। एक छात्रा ने तो उनसे गाना सुनाने की भी गुजारिश कर दी। एक अन्य छात्र ने पूछा कि जब पहली बार आपने आंखें खोलीं तो आपकी फीलिंग कैसी थी। हर सवाल का जवाब सोफि या ने जिस अंदाज में दिया खूब तालियां बजीं। एक दो बार तो उन्होंने किसी जीते जागते इंसान की तरह जवाब देने से पहले कहा कि आई सरप्राइज।

अगर आपका अपग्रेेडेड वर्जन आएगा तो कैसा लगेगा तो सोफिया ने जवाब दिया मुझे अच्छा नहीं लगेगा लेकिन इससे परिवार की संख्या बढ़ेगी जो मुझे अच्छा लगेगा। आप अपनी फैमिली में किसको मानती हैं तो उसने कहा कि मैं अपने परिवार में अपना पिता डेविड हैनसन को और मुझे बनाने में जिन इंजीनियर और स्टाफ ने साथ दिया है वह मेरे परिवार के सदस्य हैं।

सोफिया का मतलब है विजडम

एक छोटी बच्ची ने सोफिया से पूछा कि आपका नाम सोफिया क्यों रखा गया। इस पर सोफिया का जवाब था कि सोफिया का मतलब होता है विजडम।

 

BHU IIT Techniques Inaugurated, Humanoid Robot Sofia Winning The Heart By Responding Uniquely
बातचीत का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता भवन में हुई असेंबल


सोफि या को गुरुवार को ही वाराणसी आना था लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण शुक्रवार की दोपहर यहां लाई गई। कई हिस्सों में यहां लाने के बाद बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में ही असेंबल की गई। इसके बाद वाराणसी की पारंपरिक पीले रंग का लाल बार्डर वाली रेशमी साड़ी पहने सोफि या की पहली झलक लोगों को मिली।

बंद करने पड़े सभी दरवाजे


रात आठ बजे से सोफिया से बातचीत का दौर शुरू होना था। उससे कई घंटे पहले ही स्वतंत्रता भवन खचाखच भर गया। मंच पर सोफिया के लाने से पहले ही इतनी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी कि स्वतंत्रता भवन के सभी गेटों को बंद करना पड़ा। इससे हजारों छात्र और शहर के लोग बाहर मैदान और सड़कों पर ही रह गए। कुछ लोगों को लगा कि अब नहीं देख सकेंगे तो लौटना शुरू कर दिया। जबकि सैकड़ों एक झलक पाने की उम्मीद में बाहर ही जमे रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
BHU IIT Techniques Inaugurated, Humanoid Robot Sofia Winning The Heart By Responding Uniquely
बीएचयू आईआईटी के टेक्नेक्स कार्यक्रम में ह्यूमनॉयड रोबोट सोफिया - फोटो : अमर उजाला

14 फरवरी को हुई थी एक्टिव


ह्यूमनॉयड रोबोट सोफि या का निर्माण हांगकांग की कंपनी हैनसन रोबोटिक्स के डेविड हैनसन ने किया है। सोफि या को हॉलीवुड अभिनेत्री आड्री हेपबर्न से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। इसे 14 फ रवरी 2016 को एक्टिव किया गया था।

 

विज्ञापन
BHU IIT Techniques Inaugurated, Humanoid Robot Sofia Winning The Heart By Responding Uniquely
बीएचयू आईआईटी के टेक्नेक्स कार्यक्रम में ह्यूमनॉयड रोबोट सोफिया - फोटो : अमर उजाला

चेहरे के हाव-भाव प्रदर्शित करने में है सक्षम


ह्यूमनॉयड रोबोट इंसानों की तरह चल-फि र सकते हैं और मानवीय हाव-भाव भी समझ सकते हैं। यह 50 से अधिक तरीके से चेहरे के हाव-भाव प्रदर्शित करने में सक्षम है। सोफि या का सोशल मीडिया अकाउंट भी है और वह देश-दुनिया की गतिविधियों से स्वयं को हमेशा अपडेट भी रखती हैं। आर्टिफि शियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग के जरिए वह सवालों के जवाब देने में भी सक्षम हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed