फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 साल का गौरवशाली इतिहास पर बीएचयू बना ‘अनसेफ’, पढ़िए क्या कहती हैं छात्राएं

Wed, 27 Sep 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 27 Sep 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
BHU has glorious history but now unsafe know the story
bhu
काशी हिंदू विश्वविद्यालय महज एक शैक्षणिक संस्थान भर नहीं, यहां पढ़ना किसी भी विद्यार्थी के लिए गौरव की बात है। दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार बीएचयू के 100 साल का विलक्षण अतीत है। देश-दुनिया में नाम कमा चुकीं कई शख्सियतें महामना की इस बगिया में पुष्पित-पल्लवित हुईं। फिर आखिर क्या हुआ कि वही गौरव आज ‘अनसेफ’ की काली छाया में घिर गया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
BHU has glorious history but now unsafe know the story
बीएचयू में दिनभर मची रही अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ दिनों में इस परिसर में जो कुछ हुआ, वह छात्र-छात्राओं को कचोट रहा है। खासतौर पर उन्हें जिन्होंने इसी साल बीएचयू में दाखिला लिया और अपना भविष्य संवारने का सपना लेकर यहां आए। उनकी वेदना उनकी बातों में छलक रही है। उनका भी सवाल है कि आखिर कैसे बने ऐसे हालात? आगे पढ़ें क्या कहती हैं छात्राएं..?
BHU has glorious history but now unsafe know the story
सुरक्षा की मांग पर दूसरे दिन भी छात्राओं का धरना-प्रदर्शन जारी - फोटो : अमर उजाला
साक्षी सिंह ने इसी साल बीए में प्रवेश लिया है। साक्षी का कहना है कि मेरा सपना था यहां पढ़ने का। यहां एडमिशन मिलने की खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती लेकिन आज जो हालात हैं, उस पर यकीन नहीं हो रहा है। यह सच है कि ये सब रातों-रात नहीं हुआ। बवाल भले थम गया हो लेकिन ये घटना बीएचयू के इतिहास का काला अध्याय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU has glorious history but now unsafe know the story
बीएचयू छात्राओं का दिन भर चला प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एमए प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका का कहना है कि कैंपस में जो कुछ हुआ, गलत हुआ। दुख इस बात का है कि जो असल मुद्दा था, उससे सबका ध्यान भटक गया। समस्या वर्षों से रही होगी, तभी इस तरह छात्राएं सामने आईं। कैंपस में बिना रोक-टोक बाहरी लोगों का आना, कई जगह पिकनिक स्पॉट बन जाना भी एक वजह है। हालांकि इस मामले में बीएचयू प्रशासन को भी क्लीन चिट नहीं दी जा सकती। खैर जो भी है बीएचयू के नाम के साथ जुड़ा ‘अनसेफ बीएचयू’ का टैग हटाना होगा।
विज्ञापन
BHU has glorious history but now unsafe know the story
BHU
बीएचयू में हुए बवाल के बाद हॉस्टल खाली करने वाली करीब सभी छात्राओं का यही मानना है। उनका कहना है कि बीएचयू में दाखिले के लिए पूर्वांचल से लेकर बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक के युवा पूरी मेहनत करते हैं। क्योंकि, यहां शिक्षा का माहौल है, बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं लेकिन इस घटना के बाद से हमारे मम्मी-पापा की निश्चिंतता खत्म हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed