{"_id":"604c68328ebc3e8ca83625a4","slug":"before-president-ramnath-kovind-arrival-removing-encroachment-campaign-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राष्ट्रपति के आने से पहले चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस और ठेलेवालों के बीच कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राष्ट्रपति के आने से पहले चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस और ठेलेवालों के बीच कहासुनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसकर्मियों से हुई कहासुनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के पहले वाराणसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुबह से ही संभावित रूटों पर लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी दी जा रही कि सड़क से अपना सामान हटा लें। पीछे चलने वाली अतिक्रमण हटाओ दस्ता अभियान की गाड़ियां सामान हटाने के साथ जब्त कर रही हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
इसे लेकर दुकानदारों और अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के बीच कहासुनी भी हुई। सर्किट हाउस, कचहरी, तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया, चौक, लंका, सुंदरपुर आदि इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम हटाने में लगे रहे।
3 of 5
अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ साफ-सफाई पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। डिवाइडरों के आसपास से गंदगी हटाई जा रही है। उसे साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
president ramnath kovind in varanasi
- फोटो : president ramnath kovind in varanasi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज बनारस आ रहे हैं। तीन दिवसीय दौरे के बीच वह मिर्जापुर और सोनभद्र जिला भी जाएंगे। राष्ट्रपति के आने से पहले जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटा हुआ है। उनके आने से पहले फ्लीट रिहर्सल किया गया। राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने शाम से आम लोगों के लिए दशाश्वमेध घाट पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं, शहर में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : अमर उजाला
शाम साढ़े 5 बजे के बाद घाट प्रवेश पर रोक
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शनिवार को आम आदमी के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। शाम 5.30 के बाद घाट पर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखने के लिए आने वाले आगंतुकों व दर्शनार्थियों से अपील की है कि 13 मार्च को राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शाम 5.30 बजे के बाद घाट पर प्रवेश रोक दिया जाएगा। गंगा आरती के लिए शाम 5.30 के र्पू्व घाट पर प्रवेश किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।