फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आसमानी सफर में झलकी भव्य और दिव्य काशी, बैलून महोत्सव के दूसरे दिन 40 पर्यटकों ने भरी उड़ान

Wed, 18 Jan 2023 08:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Balloon Festival varanasi second day Bhavy and divya kashi reflected in sky with 40 tourists
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

आसमान से निहारने पर बनारस की भव्यता हर किसी का मन मोह लेती है। जमीन से सौ फीट से ज्यादा की ऊंचाई से जब पर्यटकों ने काशी को निहारा तो हर किसी के मुंह से बरबस ही निकल पड़ा, ‘वाह कितनी भव्य और दिव्य है बाबा की काशी’। बुधवार को काशी के आसमानी सफर में 40 पर्यटकों ने उड़ान भरी और हर किसी के चेहरे पर इस उड़ान का रोमांच नजर आया।

बुधवार को सुबह अपने निर्धारित समय से कमच्छा के मैदान से बैलून हवा में उड़े। पर्यटक तड़के भोर से ही उड़ान स्थल पर पहुंचने लगे थे और एक-एक करके 10 बैलून में सभी को सवार कराया गया।

Balloon Festival varanasi second day Bhavy and divya kashi reflected in sky with 40 tourists
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

टू सीटर, थ्री सीटर सहित 18 सीटर बैलून हवा में उड़ाए गए। गुरुवार को एससीओ देशों के प्रतिनिधिमंडल के 23 सदस्य उड़ान भरेंगे। इनके लिए शेड्यूल तय हो चुका है। 

Balloon Festival varanasi second day Bhavy and divya kashi reflected in sky with 40 tourists
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

बैलून महोत्सव के नोडल अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि कमच्छा के मैदान से 10 बैलून में 40 पर्यटकों ने उड़ान भरी। बैलून की रोमांचक यात्रा हर किसी के लिए यादगार रही। गुरुवार को एससीओ डेलीगेशन भी बनारस के आसमान में बैलून की सैर करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Balloon Festival varanasi second day Bhavy and divya kashi reflected in sky with 40 tourists
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी पांच हॉट एयर बैलून रास्ता भूलकर चंदौली के हरिशंकरपुर और दुलहीपुर पहुंच गए। जहां इनकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहां बैलून से उतरे यात्रियों को कार से वाराणसी भेजा गया। बैलून देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही। सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
Balloon Festival varanasi second day Bhavy and divya kashi reflected in sky with 40 tourists
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल आयोजित है। बैलून 45 मिनट की यात्रा के बाद फिर वहीं लैंड होगा जहां से उड़ा था। बुधवार को दूसरे दिन दुलहीपुर और हरिशंकरपुर गांव में पांच हॉट एयर बैलून की लैंडिंग कराई गई। जबकि पहले दिन भी हरिशंकरपुर गांव में बैलून उतरे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed