उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को हुए गोलीकांड से यूपी सरकार एक बार फिर से विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई थी। वहीं बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों ने विपक्ष को तो और मौका दे दिया, जिससे भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी बेहद नाराज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पूरे मामले में दूर रहने की हिदायत दी है।
2 of 8
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को फोन कर इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई। अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए नड्डा ने विधायक को पूरी जांच प्रक्रिया से दूर रखने की सख्त हिदायत दी। उनके फोन के बाद विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
3 of 8
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सूत्रों के अनुसार, नड्डा ने दो टूक शब्दों में स्वतंत्र देव से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि विधायक किसी भी सूरत में न तो बयानबाजी करें और न ही जांच प्रक्रिया में रत्ती भर हस्तक्षेप करें। इस दौरान उन्होंने विधायक के लगातार आपत्तिजनक बयान के बावजूद प्रदेश इकाई की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू न होने पर भी नाराजगी जताई।
4 of 8
बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : ANI
बलिया गोलीकांड मामले में राज्य सरकार पहले ही विपक्ष के निशाने पर है। इसी दौरान विधायक ने सार्वजनिक तौर पर आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में बयान देकर पार्टी की फजीहत करा दी। बलिया में सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि इसमें संदेह नहीं कि मैं सभी के साथ खड़ा रहता हूं। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव यादवों के साथ हैं तो मैं भी क्षत्रियों के साथ खड़ा हूं। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल है।
5 of 8
रो पड़े विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार सुबह मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार की महिलाओं को लेकर रेवती थाने पहुंच गए थे। विधायक ने पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ से घायल महिलाओं का मेडिकल मुआयना कराने की मांग की। साथ ही इस पक्ष के लोगों की प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर बातचीत की। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान विधायक ने कहा था कि यदि आरोपी पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो मैं आमरण अनशन करूंगा और अपने जीवन का अंत कर दूंगा।