{"_id":"5b7cfae842c792466b46147a","slug":"bakrid-celebration-in-purvanchal-saw-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों के जरिए देखिए पूर्वांचल में कैसे मनाया गया जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों के जरिए देखिए पूर्वांचल में कैसे मनाया गया जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार ईद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा पर बुधवार को ईदगाहों और मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने मुल्क की अमन-चैन और तरक्की के लिए खुदा से दुआएं मांगी। रवायतों के अनुसार अल्लाह की राह में कुर्बानी भी पेश की गई। नये परिधानों में सजे लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाइयां भी दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। मुस्लिम बंधुओं ने सुबह मस्जिदों में नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिल खुशियां बांटी। त्योहार को लेकर मस्जिदों के आसपास कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में परंपरागत ढंग से कुर्बानी का त्योहार बकरीद मनाया जा रहा है। ज्यादातर मस्जिदों में हुई नमाज अदा की गई। लोगों ने गले मिल कर दी एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। सुबह से ही सेवइयों का दौर शुरू हो गया। बाजारों में खूब चहल-पहल रही। मुस्लिम बस्तियों में रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरीद जिले भर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ही बकरों और अन्य जानवरों के कुर्बानी की रस्म निभाई।
विज्ञापन
bakrid
- फोटो : अमर उजाला
मिर्ज़ापुर में अकीदत के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। नमाजियों ने सुबह नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद के त्योहार की बधाई दी।