फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीएसआई ने 1990 में किया था दावा, सोनभद्र की कोख में सिलिमेनाइट और यूरेनियम भी

Sun, 23 Feb 2020 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Feb 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
ASI had confirmed Sillimanite and uranium in Sonbhadra in 1990 itself
सिलिमेनाइट, यूरेनियम। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले में खनिज संपदा के लिए समय-समय पर सर्वे होता रहा है और सोना से लेकर यूरेनियम, सिलिमेनाइट पत्थर के उपलब्ध होने की बात सामने आती रही है। वर्ष 1990 में बभनी ब्लॉक के इकदीरी ग्राम पंचायत के छिपिया पहाड़ी में सिलिमेनाइट पत्थर और यूरेनियम के होने की पुष्टि हो चुकी है। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने यहां 1990 और 2005 में कैंप कर जगह-जगह गड्ढों की खुदाई कर इन खनिज संपदाओं के होने की बात कही थी।

ASI had confirmed Sillimanite and uranium in Sonbhadra in 1990 itself

बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत इकदीरी के राजस्व गांव छिपिया में करीब 1500 मीटर ऊंची पहाड़ी है। जीएसआई की टीम ने जांच अभियान चलाकर पहाड़ी पर 10 से 15 गड्ढों की लगभग 10 फीट खुदाई कर सिलिमेनाइट और यूरेनियम की पुष्टि की थी। ग्राम प्रधान शिवपूजन ने बताया कि इस पहाड़ के चारों तरफ जीएसआई की टीम ने खुदाई की थी। उस समय जानकारी दी गई थी कि सिलिमेनाइट और यूरेनियम इस पहाड़ी क्षेत्र में उपलब्ध है।

ASI had confirmed Sillimanite and uranium in Sonbhadra in 1990 itself

इस पहाड़ पर संगमरमर जैसे पत्थर भी निकले हैं, जो अब भी मौजूद हैं। कुछ चट्टानों का रंग बिल्कुल सफेद है। पूरे पहाड़ पर, अगल-बगल करीब एक किमी की दूरी तक पत्थरों पर चमकीले रंग की परत है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि यहां संगमरमर के पत्थर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ASI had confirmed Sillimanite and uranium in Sonbhadra in 1990 itself
सोन पहाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

आसनडीह से लगे गांव इकदीरी में संपर्क मार्ग है, जो गांव के अंतिम छोर पर छिपिया पहाड़ी तक गया है। ग्रामीण धर्मजीत सिंह का कहना है कि छिपिया पहाड़ी में करीब 30 वर्ष पहले भी किसी धातु के मिलने की चर्चा सामने आ चुकी है। पहाड़ पर एक टीम ने कैंप भी किया था। टीम ने लंबे समय तक यहां सर्वे किया था।

विज्ञापन
ASI had confirmed Sillimanite and uranium in Sonbhadra in 1990 itself

ग्रामीण बाबूलाल ने पहाड़ी पर कई जगहों पर खोदे गड्ढों को दिखाते हुए बताया कि पानी की टंकी तथा पहाड़ी के ऊपर संयंत्र से होल कराकर जांच की गई थी। यहां के पत्थरों के ऊपर अत्यंत चमकीले और परतदार पत्थर मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed