{"_id":"59f5b9734f1c1bc9678b83c9","slug":"see-the-photos-of-ganga-mahotsav-first-day-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा महोत्सव-2017: भक्ति के रस में डूबा पहला दिन, देखें तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा महोत्सव-2017: भक्ति के रस में डूबा पहला दिन, देखें तस्वीरें...
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के मंच पर गंगा महोत्सव-2017 के प्रथम दिन सीएम एंग्लो बंगाली के छात्र राघवेंद्र शर्मा ने रंग दे चुनरिया... पर तान छेड़ी तो पूरा संकुल भक्ति के रस में डूब गया। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
गंगा महोत्सव के मंच पर शनिवार को जिले भर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियां देखकर अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता को प्रदेश स्तर पर कराने का प्रस्ताव भी रखा। सेमी क्लासिकल, भजन, गजल, लोकगीत और नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां छात्राें ने दी।
mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
दर्शकों ने छात्र-छात्राओं का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतिभागी एक-दूसरे से बेहतर करने के प्रयास में लगे रहे। गंगा महोत्सव-2017 के प्रथम दिन सीएम एंग्लो बंगाली के छात्र राघवेंद्र शर्मा ने रंग दे चुनरिया... पर तान छेड़ी तो पूरा संकुल भक्ति के रस में डूब गया। बेहतरी प्रस्तुति के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने छात्र को पांच सौ रुपये की पुरस्कार राशि देकर उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
इसके उपरांत सनातन के छात्र शोमेष शर्मा ने चंदन दास की गजल साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका... से कार्यक्रम का आगाज किया। सुधाकर महिला की छात्रा उजाला ने जय शिवशंकर कैलाशपति..., राधाकिशोरी की हेमलता ने करते हो तुम कन्हैया..., डीएवी के नीतीश कुमार ने कैसी अनोखी बात है... दुर्गाचरण की छात्रा आनंदिता भट्टाचार्य ने भजन म्यारे घर आओ प्रीतम प्यारा...सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व महोत्सव का आगाज मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि यह छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का मंच है। महोत्सव के 10वें वर्ष पर पत्रिका त्रिपथगा का विमोचन भी किया गया।