फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिसेप्शन पर अनुष्का शर्मा ने पहनी जो बनारसी साड़ी, उसे इतने मजदूरों ने मिलकर बनाया

Sat, 23 Dec 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 23 Dec 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Anushka wearing banarasi sari at wedding reception
reception - फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का दिल्ली के ताज होटल में  रिसेप्शन हुआ। अनुष्का ने अपनी शादी के रिसेप्शन में बनारसी साड़ी पहनी थी। अनुष्का के लिए बनारसी साड़ी की डिजाइन मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार की थी। सब्यसांची ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। आगे की स्लाइड्स देखें...



 
Anushka wearing banarasi sari at wedding reception
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आशीर्वाद और बधाई देने कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति से रिसेप्शन की रौनक बढ़ा दी। इसके अलावा पहले ही अपनी खासियतों के लिए मशहूर बनारसी साड़ी फिर छा गई। 

 
Anushka wearing banarasi sari at wedding reception
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इटली में शादी के बाद दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सिने तारिका अनुष्का शर्मा ने जो साड़ी पहनी थी, वह बनारस से तैयार कराकर भेजी गई थी। यह साड़ी पीली कोठी के बुनकरों ने सोने के धागों से महीने भर की मेहनत के बाद तैयार की है। इसमें जरी और खास तरीके से जरदोजी का काम किया गया है। हाल ही में इस साड़ी को बनारस से अनुष्का के लिए भिजवाया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka wearing banarasi sari at wedding reception
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का के लिए इस खास मौके के लिए बनारसी साड़ी की डिजाइन मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार की थी। सब्यसांची ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। इसी पोस्ट में बताया गया है कि लाल रंग की बनारसी साड़ी, लाल रंग की बिंदी और लाल सिंदूर अनुष्का को भारतीय बहू के पारंपरिक पहनावे को साकार करता लग रहा था। 

 
विज्ञापन
Anushka wearing banarasi sari at wedding reception
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का ने अपने विवाह के रिसेप्शन पर लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनने का फैसला खुद किया था। यहां जानना जरूरी है कि इस खास मौके पर विराट कोहली के कपड़ों की डिजाइन भी इन्होंने ही बनाई है। विराट की ड्रेस में 18 कैरेट गोल्ड के बटन लगाए गए हैं। सुनहरे रंग की बनारसी कॉटन शिल्क पर सोने के जरी का बारीक काम किया गया है। सुनहरे बूटे इसमें खास तौर से लगाए गए हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed