फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंबेडकर जयंती से पहले पूर्वांचल के तीन जिलों में अराजक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा

Fri, 13 Apr 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मऊ/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मऊ/गाजीपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue broken in three district of purvanchal
ambedkar statue - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पूर्वांचल के जौनपुर, मऊ और गाजीपुर जिले में आंबेडकर जयंती से एक दिन पहले अराजक तत्वों ने डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी। खंडित प्रतिमाओं को देखते ही लोग हंगामा करते हुए सड़कों पर उतर आए। बाद में पुलिस प्रशासन ने प्रतिमाओं की मरम्मत करवा कर लोगों को शांत कराया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

    
    
 
Ambedkar statue broken in three district of purvanchal
ambedkar statue - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के गजना गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार की सुबह गांव के लोग घर से बाहर निकले तो देखा डा. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। थोड़ी ही देर में यह सूचना पूरे इलाके में फैल गई। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। सूचना पर सीओ केराकत दुर्गविजय सिंह, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने का आशवासन दिया और मूर्ति तोडने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत कराया। 

 
Ambedkar statue broken in three district of purvanchal
ambedkar statue - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ग्राम प्रधान और कुछ अन्य लोगों की मदद से 12 हजार रुपये का इंतजाम कराकर नई प्रतिमा स्थापित करा दी। मूर्ति तोडने की सूचना पर दीपचन्द राम, राकेश विश्वकर्मा, सुजीत जायसवाल  समेत बसपा, भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौके  पर पहुंच गए। सीओ दुर्गविजय सिंह ने बताया कि गजना गांव निवासी सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkar statue broken in three district of purvanchal
ambedkar statue - फोटो : अमर उजाला
मऊ के जमदरा गांव में मार्ग किनारे लगी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने प्रतिमा की उंगली और नाक और जैकेट को पत्थर से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर पहसा-लखनी मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और बसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने जाम लगा रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।    

 
विज्ञापन
Ambedkar statue broken in three district of purvanchal
up police - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के दाउदपुर गांव में स्थित पार्क में लगे डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को कुछ अराजतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पार्क में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पुलिस टीम ने रात में ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में कासिमाबाद सीओ ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को रात में ही पुलिस टीम द्वारा ठीक करा दिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed