फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: मऊ में हाईस्कूल-इंटर के टॉप थ्री मेधावी हुए सम्मानित

Tue, 08 Sep 2020 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Sep 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala meritorious honor ceremony: dm honored top three meritorious of high school-inter in mau
मेधावियों को सम्मानित किया।

हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला की ओर से अपने सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान किया गया। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में जिला स्तर पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप थ्री मेधावियों को सम्मानित किया गया।

Amar Ujala meritorious honor ceremony: dm honored top three meritorious of high school-inter in mau

मऊ में अमर उजाला की तरफ से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने टॉपरों को सम्मानित किया। अमर उजाला की तरफ से मेडल और प्रशस्तिपत्र के साथ ज्ञानवर्धक पुस्तक ईयर बुक पाकर गदगद दिखे।

Amar Ujala meritorious honor ceremony: dm honored top three meritorious of high school-inter in mau

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कक्षा 10वीं की टॉपर नंदनी यादव(93.17%), चंद्रप्रकाश यादव(91.83%), प्रिंस गुप्ता(91.83%) तथा साहिबा हयात(91.50) के साथ कक्षा 12वीं की टॉपर नेहा यादव (91.20%), सोनम मधेशिया(90.60%) तथा किरण यादव(88.60%) को माला के साथ मेडल पहनाकर सभी को समानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala meritorious honor ceremony: dm honored top three meritorious of high school-inter in mau
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : amar ujala

इसके बाद डीएम ने सभी छात्र छात्राओं को ज्ञानवर्धक ईयर बुक भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने किया। इस दौरान डीएम ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा, बोले छात्रों को सम्मानित करने से अन्य छात्रों को कुछ बेहतर करने की सीख मिलती है।

डीएम ने छात्रों से कुछ प्रश्न और आगे क्या करना है, इसके बाबत पूछा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने कार्यक्रम से सभी को परिचित कराया। बोले अमर उजाला हर वर्ष समान समारोह का आयोजन कर यूपी बोर्ड के टॉपरों को सम्मानित करने का काम करता रहा है। ऐसे में हम भी माध्यमिक शिक्षा से जुड़े है, तो मेरा फर्ज बनता है कि हम अमर उजाला के इस सार्थक प्रयास की सराहना करे, और बच्चो और बोर्ड की तरफ से आभार व्यक्त करते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed