फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ थाने में भाजपा महिला नेताओं ने दी शिकायत, कही ये बात

Tue, 08 Sep 2020 05:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 08 Sep 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: BJP women leaders complain against Shiv Sena MP Sanjay Raut in police station
पुलिस को दी गई शिकायत - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत शुरू से मुखर रही हैं। उनके इस रुख को लेकर शिवसेना और महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेताओं ने खासी नाराजगी जाहिर की है। इसी क्रम में बीते दिनों शिवसेना सांंसद संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना पर अपमानजनक टिप्पणी की। उनके इस बयान की चौरतफा आलोचना हो रही है।



 

Varanasi: BJP women leaders complain against Shiv Sena MP Sanjay Raut in police station
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
वाराणसी में मंगलवार को भाजपा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' प्रकल्प की महिला सदस्यों ने शिवसेना सांसद के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी। साथ ही सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की ओर से तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। 

 
Varanasi: BJP women leaders complain against Shiv Sena MP Sanjay Raut in police station
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
सिगरा थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची महिला नेताओं ने कहा कि चाहे कोई भी हो उसे महिलाओं का सम्मान करने के साथ ही अपने पद की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए। महाराष्ट्र में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की लापरवाही पर कमेंट करने वाली कंगना के खिलाफ राजनीतिक बयान बाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi: BJP women leaders complain against Shiv Sena MP Sanjay Raut in police station
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा से जुड़ी महिलाओं में शिवसेना नेता के बयान के बाद आक्रोश की स्थिति है। इसी वजह से मंगलवार को शिवसेना सांसद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

 
विज्ञापन
Varanasi: BJP women leaders complain against Shiv Sena MP Sanjay Raut in police station
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
प्रकल्प की प्रदेश संयोजक डॉ. रचना अग्रवाल ने कहा कि संजय राउत ने बयान देते हुए सांसद के सम्मानजनक पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा। कंगना पर अभद्र टिप्पणी के साथ ही साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। यह नारी जाति का भी अपमान है। इस मौके पर लता अग्रवाल, प्रीति पुरोहित, रत्ना वर्मा, प्रीति जायसवाल, रेशमा साधवानी इत्यादि उपस्थित थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed