फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंजली तिवारी हत्याकांड : कत्ल हुआ युवती का, आधार कार्ड निकला बुजुर्ग का, बढ़ गई पुलिस की उलझन

Fri, 28 Jun 2019 03:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 28 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card fake of died girl in hotel murder case in varanasi
युवती के आधार कार्ड की फोटो कॉपी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के एक होटल के कमरे में युवती की हत्या के मामले ने एक नया और अलग ही मोड़ ले लिया है। पुलिस को होटल में शव मिला युवती का और उसका आधार कार्ड निकला एक 70 साल के एक बुजुर्ग का। वहीं, उसके तथाकथित भाई के घर तक पुलिस आधार कार्ड के जरिए पहुंच गई है। लेकिन पुलिस को वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Aadhar card fake of died girl in hotel murder case in varanasi

वाराणसी के परेड कोठी स्थित होटल अर्जुन पैलेस के कमरे में मृत पड़ी मिली अंजली तिवारी का आधार कार्ड पुलिस की जांच में देवरिया के 70 वर्षीय बुजुर्ग का निकला। फर्जी आधार कार्ड ने तफ्तीश कर रही पुलिस की उलझन को बढ़ा दिया है। वहीं, होटल से सामान लेकर भागे अंजली के तथाकथित भाई अमीश तिवारी के नाम और पते की पुष्टि हो गई है। 

Aadhar card fake of died girl in hotel murder case in varanasi
युवती के तथाकथित भाई के आधार कार्ड की फोटो कॉपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार अमीश देवरिया के बसियावां में अपने मामा के पास रहता था। मूल रूप से वह देवरिया के खुखुंदू थाना के बलुआ का रहने वाला है। अमीश और उसके परिजन घर में ताला लगा कर भागे हुए हैं। वाराणसी पुलिस की दो टीमें अमीश की तलाश में देवरिया में छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhar card fake of died girl in hotel murder case in varanasi

सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी में बुधवार की शाम होटल अर्जुन पैलेस के कमरा नंबर 303 में अंजली का शव मिला था। उसके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। इससे पहले अमीश कमरा छोड़ कर अंजली का मोबाइल और अन्य सामान लेकर बाहर से दरवाजा बंद कर चला गया था। अंजली मंगलवार की शाम से कमरे में ठहरे अमीश से मिलने गई थी। प्रकरण को लेकर सिगरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Aadhar card fake of died girl in hotel murder case in varanasi

होटल से मिले अंजली के आधार कार्ड की पुलिस ने जांच कराई तो पता लगा कि नाम और पता गलत है। आधार कार्ड पर जो नंबर दर्ज था, वह एक बुजुर्ग से संबंधित है। अंजली की शिनाख्त न हो पाने की वजह से पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करा सकी। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमें अमीश की तलाश में देवरिया में हैं। अमीश मिल जाए तो स्पष्ट हो कि युवती कौन थी, कमरे में क्या हुआ था, युवती की मौत कैसे हुई और वह सामान लेकर क्यों भागा। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, उम्मीद है कि अमीश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed