फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी-चुनार रो-रो सेवा का शुभारंभः पहले दिन 125 यात्रियों ने की सैर, जानिए टिकट और सुविधाओं के बारे में

Sun, 05 Sep 2021 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 11:03 PM IST
सार

हर-हर महादेव के उद्घोष से शुरू हुई यात्रा के बीच पर्यटकों ने गीत-संगीत और बनारसी खानपान का भी लुत्फ उठाया।  रॉक बैंड पार्टी की धुन पर पर्यटक थिरकते रहे। लगभग डेढ़ बजे जलपोत चुनार पहुंचा। 

विज्ञापन
150 passengers travel first day  know about tickets and other facilities
काशी-चुनार रो-रो सेवा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

काशी से चुनार तक  रो-रो सेवा का रविवार को शुभारंभ हुआ। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सुबह रविदास घाट से रो-रो को हरी झंडी दिखाकर चुनार के लिए रवाना किया। पहले दिन 125 यात्रियों ने चुनार तक की रोमांचकारी सैर की। हर-हर महादेव के उद्घोष से शुरू हुई यात्रा के बीच पर्यटकों ने गीत-संगीत और बनारसी खानपान का भी लुत्फ उठाया।



पहला ठहराव साढ़े ग्यारह बजे रोहनिया स्थित शूलटंकेश्वर मंदिर में रहा। यहां आधे घंटे मंदिर में दर्शन-पूजन और भ्रमण के बाद पुन: रो-रो चुनार के लिए रवाना हुआ। इसी बीच रॉक बैंड पार्टी की धुन पर पर्यटक थिरकते रहे। लगभग डेढ़ बजे जलपोत चुनार पहुंचा। यहां मिर्जापुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने रो-रो का स्वागत किया।

सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम के नाश्ते का प्रबंध रो-रो की ओर से हुआ। पहले दिन 90 पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। तीन हजार रुपये प्रति यात्री टिकट दर में ही नाश्ता व भोजन जुड़ा रहा।  उधर, पौने चार बजे रो-रो चुनार से काशी के लिए रवाना हुआ और साढे़ पांच बजे रविदास घाट पहुंचा।

150 passengers travel first day  know about tickets and other facilities
काशी-चुनार रो-रो सेवा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
लगभग 250 क्षमता वाले रो-रो पर शादी विवाह और बर्थडे पार्टी का भी आयोजन किया जा सकता है। पहले ही दिन कई यात्रियों ने क्रूजलाइन के अधिकारियों से इस बाबत पूछताछ की।
150 passengers travel first day  know about tickets and other facilities
काशी-चुनार रो-रो सेवा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
तीन हजार रुपये प्रति यात्री के दर से यदि समूह में दस यात्री होते हैं तो दो अतिरिक्त यात्रियों की यात्राएं मुफ्त रहेंगी। वहीं अधिकारियों के अनुसार बर्थडे पार्टी और अन्य आयोजन के लिए जल्द ही रेट निर्धारित किया जाएगा। क्रूज में एयरकंडीशन हाल, बायो टायलेट, गेम व नाश्ता आदि के लिए ओपेन हाल, दूसरे तल पर रूम आदि की सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
150 passengers travel first day  know about tickets and other facilities
काशी-चुनार रो-रो सेवा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
चुनार में अलकनंदा क्रूजलाइन और मिर्जापुर अधिकारियों की हुई बैठक में रो-रो सेवा को विस्तार देने की योजना पर चर्चा हुई। वाराणसी और मिर्जापुर के अधिकारियों सहित अलकनंदा क्रूजलाइन अधिकारियों ने मंथन किया कि रो-रो सेवा को बाबा विश्वनाथ धाम से विंध्यवासिनी दरबार तक जोड़ा जाए। 
विज्ञापन
150 passengers travel first day  know about tickets and other facilities
काशी-चुनार रो-रो सेवा का शुभारंभः - फोटो : अमर उजाला
चुनार में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी चुनार रोशनी यादव व पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने गंगाघाट पहुंचकर पर्यटकों का स्वागत किया। इसके बाद पर्यटक चुनार के ऐतिहासिक दुर्ग का भ्रमण करने पहुंचे। वहां पर्यटकों ने राजा भतृहरि नाथ की समाधि, रानी सोनवा का मंडप व विशालकाय बाउली देखी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed