फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भदोही और जौनपुर में अखिलेश यादवः सपा सुप्रीमो ने सरकार पर बोला हमला, कहा- शिलान्यास का शिलान्यास करते हैं सीएम योगी

Sun, 05 Sep 2021 09:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav visit Bhadohi and Jaunpur Samajwadi party supremo attacked bjp government and target CM Yogi  adityanath for lays foundation stone
कालीन नगरी में सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि योगीजी इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो शिलान्यास का शिलान्यास करते हैं। पहले के काम को अपना बनाकर लोकार्पण करते हैं। सरकारी उपक्रमों को बेचकर सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। भाजपा ने बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है और गरीबों को धोखा दिया है। किसान, व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र, नौजवान सभी अब यूपी में बदलाव चाहते हैं।  उन्होंने भदोही के इनारगांव में शिक्षक अधिवेशन को संबोधित किया।

इसके बाद जौनपुर में डॉ. केपी यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रेसवार्ता की।  भदोही में करीब 40 मिनट के संबोधन में उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सपा की सरकार ने किसान, नौजवान, बुनकर सभी का भला किया। जब हमारी सरकार थी तो शिक्षामित्रों का सम्मान था, वित्तविहीन शिक्षकों को भी मानदेय देने का इंतजाम किया था, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सब बंद हो गया। कोरोना काल में शिक्षकों के साथ सरकार अन्याय कर रही है।

मौत का आंकड़ा छिपाया गया। मजदूरों को सुविधा नहीं मिली। कई किलोमीटर तक पैदल चलते-चलते 90 मजदूर जान गंवा बैठे। बावजूद इसके उनकी मदद नहीं की गई। समय से इलाज न मिलने व दवा की के कारण कई लोगों की जान चली गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Akhilesh Yadav visit Bhadohi and Jaunpur Samajwadi party supremo attacked bjp government and target CM Yogi  adityanath for lays foundation stone
कालीन नगरी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों को धोखा दिया। भाजपा के लोग राष्ट्रप्रेम की बात करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय संपत्ति बेच रहे हैं। आज स्थिति यह है कि अगर पैसा है तो ट्रेन, पटरी, हवाई जहाज तक बिक रही है।  कहा कि हमारी सरकार में किसानों, बुनकरों को बिजली की मदद मिलेगी। उन्हें सहूलियत दी जाएगी।
Akhilesh Yadav visit Bhadohi and Jaunpur Samajwadi party supremo attacked bjp government and target CM Yogi  adityanath for lays foundation stone
कालीन नगरी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम ने कहा कि कृषि कानून लागू हुआ तो किसानों को अधिकार छिन जाएगा। जमीन भी छिन जाएगी। इस बात को किसान भी जानते हैं। इसके पहले उन्होने कालीन नगरी की पौराणिकता पर बोला। कहा कि यह स्थल पौराणिक स्थलों से घिरा है। उन्होने एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों को जीताने के लिए शिक्षकों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav visit Bhadohi and Jaunpur Samajwadi party supremo attacked bjp government and target CM Yogi  adityanath for lays foundation stone
कालीन नगरी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
 कालीन नगरी में शिक्षक दिवस पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षक अधिवेशन के बहाने अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर राजनीतिक समीकरण  साध गए। करीब एक घंटे के भाषण में वह जनता की नब्ज टटोलते रहे। वैश्विक महामारी को लेकर भाजपा पर तंज  कसते हुए कहा कि चुनाव आने वाले हैं सावधान हो जाएं। तीसरी लहर की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
Akhilesh Yadav visit Bhadohi and Jaunpur Samajwadi party supremo attacked bjp government and target CM Yogi  adityanath for lays foundation stone
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में पत्रकारों से बात करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी उपक्रमों को बेचकर सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है। भाजपा ने सिर्फ झूठ का सहारा लिया है। बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है और गरीबों को धोखा दिया है। जनता इनके इरादों को समझ चुकी है। किसान, व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र, नौजवान सभी वर्ग के लोग अब यूपी में बदलाव चाहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed