{"_id":"5a7ec8374f1c1b410b8b823b","slug":"101-poor-people-will-get-home-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस के 101 गरीबों की जिंदगी में आएंगी खुशियां, इस राजनेता की नेक पहल से होगा यह फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के 101 गरीबों की जिंदगी में आएंगी खुशियां, इस राजनेता की नेक पहल से होगा यह फायदा
घनश्याम पाठक, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर (होम लोन)
- फोटो : Yes Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 101 गरीबों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि इन लोगों को अपना घर मिलने वाला है। जिले के 101 गरीब परिवारों की खुशियां बस चंद दिनों में दोगुनी होने वाली हैं। इन गरीबों को न केवल दिल्ली के बड़े होटल में आतिथ्य सत्कार मिलेगा, अपने खुद के आवास खरीदने के लिए चेक भी मिलेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
home loan
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल 11 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी के मौके पर 101 गरीबों को आवास का तोहफा देंगे। इन आवासों पर एक करोड़ 48 लाख रुपये खर्च करने जा रहे हैं।
home loan4
मंत्री गोयल ने अपनी भतीजी की शादी सादगी से करने के साथ-साथ दहेज में खर्च होने वाले धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के 101 गरीबों को शादी के दिन आवास का उपहार देने का निर्णय लिया था। कुछ समय पहले गोयल ने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
home loan1
पत्र में आग्रह किया गया कि उन्हें उनकी नेक पहल को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त लाभार्थियों की ब्योरा उपलब्ध कराने में सहायता की जाए।
विज्ञापन
home loan12
पीएमओ ने गोयल के आग्रह पत्र को स्वीकार करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि 101 गरीब लाभार्थियों की सूची बनाने के साथ ही लाभार्थियों को शादी समारोह में शामिल कराने की व्यवस्था की जाए।