{"_id":"602ebb9e8ebc3ee97217e1a3","slug":"up-from-the-kuldeep-sengar-case-to-the-burning-of-the-rape-victim-alive-know-when-unnao-was-in-the-discussion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुलदीप सेंगर कांड से लेकर दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला, जानें कब-कब चर्चा में रहा उन्नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुलदीप सेंगर कांड से लेकर दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला, जानें कब-कब चर्चा में रहा उन्नाव
Fri, 19 Feb 2021 01:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में बुधवार की शाम खेत में बुआ भतीजी के शव और चचेरी बहन के बेहाेश मिलने की घटना ने एक बार फिर उन्नाव को चर्चा में ला दिया है। यह पहली बार नहीं है जब महिलाओं पर हो रहे अपराधों के मामले में उन्नाव सुर्खियों में आया। पिछले तीन सालों में कई बार उन्नाव का नाम घिनौने अपराधों के मामले में उछला।
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
8 अप्रैल 2018-पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर व उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म का आरोप लगा युवती व उसके परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। इस बीच किशोरी के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत ने तूल पकड़ लिया। न्यायालय ने पूर्व विधायक को दोषी पाया और उम्र कैद की सजा दी।
उन्नाव दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
23 फरवरी 2018- बारासगवर थानाक्षेत्र सथनी बाला खेड़ा में 19 वर्षीय युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
5 दिसंबर 2019- बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। दिल्ली में सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह मामला भी सुर्खियों में है।
विज्ञापन
उन्नाव कांड
- फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर 2019- हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने विवेचक की लापरवाही से आरोपियों को जमानत मिलने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।