फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुआ-भतीजी की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार, कांग्रेसी नेता के बाद आठ और पर रिपोर्ट

Mon, 22 Feb 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: propaganda on social media in the case of Aunt and niece murder, Report on eight more
उन्नाव केस: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय (मुंह पर कपड़ा बांधे हुए) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में बुआ-भतीजी की हत्या व एक अन्य किशोरी की हालत गंभीर होने की घटना में सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पूर्व सांसद उदित राज पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आठ और लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज की है।


 
Unnao case: propaganda on social media in the case of Aunt and niece murder, Report on eight more
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र की तहरीर पर निलिम दत्ता, मोजो स्टोरी ट्विटर अकाउंट के संचालक, जनजागरण लाइव ट्विटर संचालक, सूरज कुमार बौद्ध, विजय अंबेडकर, अभय कुमार आजाद, राहुल कुमार दिवाकर, नवाब सतपाल तनवार के खिलाफ आईटी एक्ट व आम जनमानस को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

 
Unnao case: propaganda on social media in the case of Aunt and niece murder, Report on eight more
उन्नाव केस: दोनों आरोपियों को पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल - फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि इन सभी ट्विटर हैंडल से गलत, भ्रामक व आम जनमानस में आक्रोश उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की चोट या दुष्कर्म जैसी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने बिना किसी दबाव के शवों का अंतिम संस्कार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: propaganda on social media in the case of Aunt and niece murder, Report on eight more
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर हैंडल पर जानबूझकर मनगढंत व फर्जी खबरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि फर्जी ट्वीट कर दुष्प्रचार करने वाले आठ ट्विटर हैंडल संचालकों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
Unnao case: propaganda on social media in the case of Aunt and niece murder, Report on eight more
उन्नाव केस: इसी जगह मिले थे बुआ भतीजी के शव, गंभीर हाल में मिली थी चचेरी बहन - फोटो : amar ujala
बता दें कि उन्नाव के बबुरहा गांव में दोनों किशोरियों की मौत का कारण अस्पताल में भर्ती करिश्मा (काल्पनिक नाम) से एकतरफा प्रेम करने वाला पड़ोसी गांव का युवक बना। प्रेम के प्रस्ताव पर इनकार की खुन्नस के चलते आरोपी ने एक नाबालिग साथी की मदद से खेत में पहले तीनों को नमकीन खिलाई फिर जहरीला पानी पिला दिया था। शुक्रवार देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed