{"_id":"6aad927fa63e6faca903f9e6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157854-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सात चरणों की काउंसलिंग पूरी, फिर भी नहीं भरी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सात चरणों की काउंसलिंग पूरी, फिर भी नहीं भरी सीटें
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक। संवाद
सोनिक। दही चौकी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक की सात चरणों की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। इसमें 154 सीटें ही भर पाई हैं। 10 सीटें शेष रह गई हैं। पॉलिटेक्निक प्रबंधन अब कक्षाएं प्रारंभ करने की तैयारी कर रहा है।
राजकीय पॉलिटेक्निक में दो ट्रेड कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रानिक संचालित हैं। इनमें प्रत्येक में करीब 82 सीटें हैं। छठवें चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने पर इनमें से 152 सीटें भर पाई थीं। शेष 12 सीटों के लिए सातवें चरण की काउंसिलिंग शुरू हुई थी। यह 10 सितंबर तक चली थी। इस दौरान दो अन्य सीटें ही लॉक हो पाई थी। इसके साथ ही 154 सीटें फुल होने के बाद छात्रों ने प्रवेश लेने की कवायद शुरू कर दी है।
प्राचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि सात चरणों की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। अब प्रवेश लेने वाले छात्रों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसके बाद कक्षाओं का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट-1
कंप्यूटर साइंस-76
इलेक्ट्रानिक-78