{"_id":"6aad9303e447c629f30ffeb1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157877-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना...
विज्ञापन
विसर्जन के लिए गणेश मूर्ति को गोद में लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद
उन्नाव। पांच दिवसीय संकल्प के साथ स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को विधि विधान से श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। शहर के दो और असोहा में एक स्थान पर स्थापित मूर्तियों का गाजे-बाजे के साथ तय स्थानों पर विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना की प्रार्थना के साथ श्रद्धालुओं ने विदाई दी।
फोटो-20-विसर्जन के लिए गणेश मूर्ति को गोद में लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद
जयकारों के बीच मूर्ति विसर्जन
उन्नाव। शहर के शाहगंज व भरत मिलाप मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने पांच दिवसीय पूजन के संकल्प के साथ गणेश मूर्तियों की स्थापना की थी। शुक्रवार की सुबह पूजन किया। इसके बाद कन्या भोज कराकर मूर्ति को विसर्जन के लिए गंगाघाट ले गए। बैराज मार्ग पर बनाए गए स्थल पर मूर्तियों को विसर्जित किया। अमित निगम, प्रदीप, वीरमती निगम, नीतू, वैष्णवी, पार्थ, बबलू तिवारी, मनोज कुमार, जय, अमन, नंद कुमार शुक्ला, शिवाय व नवीन तिवारी आदि शामिल रहे।
फोटो-21-गणेश मूर्ति को लेकर विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। संवाद
गाजे-बाजे के साथ निकाला विसर्जन जुलूस
असोहा। श्रीसिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। हवन पूजन के बाद गणपति की मूर्ति गांव के मंदिरों के बाद मंगतखेड़ा, पुरवा, मौरावां और कालूखेड़ा होते हुए बाबा भंवरेश्वर मंदिर प्रांगण के पास सई नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान गणपति के गीतों पर डीजे में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। नरेंद्र साहू, विकास अवस्थी, मनोज दुबे, संजय सिंह, राकेश, संदीप, वीरेंद्र, संकठा, सुधीर व अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो-22-गणेशजी की आरती करती महिला भक्त। संवाद
आरती में लगाए गणपति के जयकारे
गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला गढ़ी में अभिषेक कुशवाहा ने आवास पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। सुबह, शाम पूजन अर्चन के बाद आरती व प्रसाद वितरित किया जा रहा है। शुक्रवार शाम हुई आरती में मांडवी, माही, कृतिकेश, मोनिका, हर्षित, आरव, मिथिलेश, मनोरमा और संध्या आदि ने शामिल होकर जयकारे लगाए।
फोटो-23 मां कल्याणी देवी मंदिर में जागरण में मौजूद भक्त। स्रोत: आयोजक।
जगराते में भजनों पर झूमे भक्त
उन्नाव। सिविल लाइंस स्थित प्रसिद्ध मां कल्याणी देवी शक्तिपीठ मंदिर में आयोजित जगराते में भक्ति गीतों पर भक्त जमकर झूमे। जागरण का शुभारंभ आचार्य जुगल किशोर तिवारी ने पूजन करके कराया। भक्तों ने मां कल्याणी देवी को प्रसाद अर्पित कर जागरण में प्रस्तुत भजन-कीर्तन का आनंद लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पीके मिश्रा, गोपाल तिवारी, रवि प्रकाश दीक्षित, आयोजक राजमंगल यादव, आशीष, शिवशंकर, योगेंद्र, दिव्यांश पटेल, अभय प्रताप, विजया द्विवेदी, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।