फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिले की तीन प्रतिभाओं को इंडियन आइकन अवॉर्ड

Fri, 22 Feb 2019 01:34 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Fri, 22 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Indian icon award for the three talent of the district
मुंबई में उन्नाव के कामेडियन लक्ष्य निगम को अवार्ड देते जसपिंदर नरौला,पंकज बेरी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में समाजसेवा व मंचीय कला में सक्रिय तीन लोगों को इंडियन आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तीनों प्रतिभागियों को मुंबई बुलाकर प्रतीक-चिह्न व प्रमाणपत्र दिए गए। दुष्यंत कारपोरेशन और सप्तरंग के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई के इस्कॉन ऑडिटोरियम में इंडियन आइकॉन अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश की 50 शख्सियतों को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने पर सम्मानित किया गया।


समाजसेवा के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट काम करने वाले मनीष सिंह सेंगर और अजीतपाल सिंह के साथ-साथ ही कामेडी में मंचीय कला के माध्यम से लोगों को गुदगुदाने वाले लक्ष्य निगम शामिल हैं। आयोजक और फि ल्म निर्माता, निर्देशक व संगीतकार दुष्यंतप्रताप सिंह ने वर्ष 2016 में शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड समारोह की जानकारी दी। वहीं अपने एल्बम ब्रह्मांड का विमोचन कराया।

 
Indian icon award for the three talent of the district
मुंबई में समाजसेवी अजीत पाल सिंह को अवार्ड देती सिमर भाटिया व डा.खुशबू जफर कादरी। - फोटो : अमर उजाला
ज्यूरी के सदस्यों में महामंडलेश्वर मार्तंड पुरी, डॉ. अजय मगन, डॉ. रितु सिंह, पार्श्व गायिका मेनका मिश्रा, फि ल्म अभिनेता पंकज बेरी, चीफ  एडिटर कंपलीट सिनेमा अतुल मोहन शामिल रहे। विशिष्ट अतिथियों में संगीतकार रामशंकर, पार्श्व गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला, अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर, निर्माता निर्देशक सिमर भाटिया, निर्देशक मनोज अग्रवाल, एसपी अरविंद मिश्रा, लाफ्टर चैंपियन सुनील पाल आदि ने 50 चयनित प्रतिभाओं को प्रतीक-चिह्न और सम्मानपत्र दिया। सम्मान पाने वाले 50 प्रतिभाओं में इंद्राणी भट्टाचार्य, गीतकार संगीतकार रवि चोपड़ा, पार्श्व गायिका तृप्ति शाक्य, कवि रोहित शर्मा, गायक म्यूजिक कंपोजर संतोष सिंह आदि शामिल रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed