फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव में बुआ भतीजी की हत्या का मामला : 24 घंटे में बालिग से नाबालिग को आखिर पुलिस ने माना नाबालिग

Mon, 08 Mar 2021 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case of aunt's aunt's murder in Unnao
उन्नाव कांड: आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
उन्नाव में असोहा कांड के सह आरोपी की उम्र को लेकर फंसा पेंच सुलझता नजर आ रहा है। खुलासे के बाद आधार कार्ड में दर्ज उम्र से पुलिस ने उसे बालिग करार देते हुए मुख्य आरोपी के साथ जेल भेजा था। पिता की आपत्ति पर पुलिस ने स्कूल के प्रपत्रों के आधार पर अब उसे नाबालिग मान लिया है। एक-दो दिन में पुलिस इस बाबत न्यायालय में प्रार्थनापत्र देगी।

 
Case of aunt's aunt's murder in Unnao
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
सीओ के अनुसार न्यायालय का आदेश मिलते ही उसे जिला जेल से बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुआ-भतीजी की हत्या व चचेरी बहन की हत्या के प्रयास में पुलिस ने 19 फरवरी को पड़ोसी गांव पाठकपुर निवासी मुख्य आरोपी विनय व उसके नाबालिग दोस्त (सह आरोपी) को गिरफ्तार किया था।

 
Case of aunt's aunt's murder in Unnao
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी विनय ने दोस्त की मदद से तीनों को पानी में जहर मिलाकर पिलाए जाने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने खुलासे के वक्त सह आरोपी को नाबालिग बताया था। पर अगले दिन 20 फरवरी को सह आरोपी के आधार कार्ड में उसकी उम्र 19 साल दर्ज होने से उसे बालिग बता मुख्य आरोपी के साथ अस्थायी जेल भेजा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case of aunt's aunt's murder in Unnao
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
जहां से 28 फरवरी को आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों आरोपियों को जिला कारागार भेजा गया था। सह आरोपी के पिता ने स्कूल के प्रपत्रों के आधार पर बेटे की उम्र 14 वर्ष बता उसे नाबालिग करार दिया था। हालांकि पुलिस ने विवेचना में इस बिंदु को शामिल करने की बात कही थी।

 
विज्ञापन
Case of aunt's aunt's murder in Unnao
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि सह आरोपी के स्कूल के प्रपत्र प्राप्त किए गए हैंजिसमें उसकी उम्र 2007 दर्ज है। इससे उसकी उम्र 14 साल की है। बताया कि विवेचक द्वारा एक दो दिन में न्यायालय में सह आरोपी की उम्र को लेकर प्रमाण समेत एक प्रार्थनापत्र सौंपा जाएगा। न्यायालय के आदेश पर सह आरोपी को जिला कारागार से निकाला जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed