{"_id":"6361fcd5fae1bd1a99565fc1","slug":"two-and-a-half-feet-azim-mansoori-got-married-in-shamli-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ढाई फीट के अजीम मंसूरी को आखिर मिल गई दुल्हन, बैंड-बाजा-बरात लेकर पहुंचे हापुड़, आज करेंगे निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ढाई फीट के अजीम मंसूरी को आखिर मिल गई दुल्हन, बैंड-बाजा-बरात लेकर पहुंचे हापुड़, आज करेंगे निकाह
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:46 AM IST
सार
शामली के कैराना में ढाई फुट के दूल्हे की शादी होने जा रही है।अजीम मंसूरी नाम के शख्स की दिल की मुराद पुरी हो गई है। अजीम मंसूरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित भी हो गया था।
विज्ञापन
1 of 6
अजीम मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शामली में कैराना के ढाई फुट के अजीम मंसूरी की दिल की मुराद आखिरकार आज पूरी हो गई। कई दिनों से अपनी शादी के लिए प्रयास में जुटा अजीम मंसूरी बुधवार सुबह अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए हापुड़ रवाना हो गया। इस दौरान उसके परिजन भी काफी खुश नजर आए। उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाले 2.3 फुट के अजीम मंसूरी की शादी का दिन आया तो उनकी और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंसूरी आज परिजनों के साथ बैंड-बाजा-बरात लेकर हापुड़ पहुंच गए हैं। हापुड़ की रहने वाली तीन फीट की बुशरा के साथ आज उनका निकाह होगा, जिसके बाद वह अपनी दुल्हन के साथ अपने घर लौटेंगे। देखें उनकी शादी की कुछ तस्वीरें: -
दरअसल, पिछले साल ढाई फीट कद वाले अजीम मंसूरी(29) ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। कहा था कि सर आप पुलिस की हूटर वाली गाड़ी बुला लो और मेरे साथ घर पर चलो। मेरे अब्बू-अम्मी से मेरी शादी कराने के लिए सिफारिश कर दो। मैं आपका यह अहसान मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।
2 of 6
अजीम मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अजीम बेहद शिद्दत से निकाह करना चाहता था। वह काफी लंबे समय से अपनी सपनों की रानी की तलाश में जुटा हुआ था। निकाह कराने के लिए अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह से भी गुहार लगाई थी। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में पहुंचकर भी निकाह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी। लेकिन बात नहीं बन रही थी।
अजीम ने अधिकारियों से गुजारिश की थी कि उसने लड़की ढूंढ ली है लेकिन अब घरवाले नहीं मान रहे हैं। आप जाकर घरवालों को शादी के लिए राजी करा दीजिए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने घरवालों से बात की तो उनका कहना था कि वे मकान बनाने के बाद दोनों भाइयों की शादी एकसाथ करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अजीम मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
बहरहाल, अब अजीम का सपना साकार होने जा रहा है। शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी का कद महज 2 फीट 6 इंच है। अजीम का कहना है कि उसके माता पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब निकाह होने से वह बेहद खुश हैं।
अपनी शादी को लेकर अजीम मंसूरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया था। उसने पुलिस से कई बार शादी कराने की मांग की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी गुहार लगाई थी। उनकी पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात भी की थी। आखिरकार बुधवार को उसके मन की मुराद पूरी हो ही गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।