फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अपने ही बन रहे जान के दुश्मन, शामली में हुई तीन ऐसी बड़ी वारदात, सच जानकर हर कोई हैरान

Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three youths murdered in Shamli district of Uttar Pradesh and see photos
शामली में युवक की हत्या। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जिनमें अपनों के ही खून से हाथ रंगे हैं। गांव बराला में भी बड़े भाई सुफियान ने छोटे भाई कुर्बान की हत्या कर ऐसा ही किया। हत्या के बाद पुलिसने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।



कुर्बान गांव बराला का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। इनके सबसे बड़े भाई मुस्तकीम ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि सुफियान ने कुर्बान को कंडेला निवासी सिल्ला से 11 हजार रुपये उधार दिलाए थे। कुर्बान रुपये नहीं लौटा रहा था।

Three youths murdered in Shamli district of Uttar Pradesh and see photos
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

वहीं रुपये वापस न मिलने पर सिल्ला ने बदले में सुफियान की बाइक रख ली थी। इसी को लेकर सुफियान और कुर्बान के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई कुर्बान की हत्या कर दी गई।

Three youths murdered in Shamli district of Uttar Pradesh and see photos
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

केस एक 
16 जून 2020 को कैराना के गांव गोगवान में सरवेज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में पाया था कि सरवेज की हत्या उसके छोटे भाई सरवर ने जमीन के बंटवारे की रंजिश में गोली मारकर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three youths murdered in Shamli district of Uttar Pradesh and see photos
शामली मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

केस दो
छह जनवरी 2021 को शामली निवासी संजय ने घरेलू विवाद में अपने पिता पदम सिंह की हत्या कर दी। उसने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। चार दिन बाद ही संजय का शव दुल्लाखेड़ी के जंगल में मिला था। पुलिस ने संजय की हत्या के आरोप में उसके भाई बबलू व उसके साथी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार बबलू ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए संजय की हत्या की थी।

विज्ञापन
Three youths murdered in Shamli district of Uttar Pradesh and see photos
शामली में हत्या। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook

केस तीन 
थानाभवन के गांव मुंडेट खादर में एक किसान के यहां मध्य प्रदेश निवासी चचेरे भाई विनोद व पुष्पराज नौकरी करते थे। 11 दिसंबर 2018 को दोनों चचेरे भाइयों ने शराब पी। नशे के दौरान उनमें विवाद हो गया। इस पर विनोद ने पुष्पराज के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने 24 दिन तक पुष्पराज का शव गोबर में छिपाकर रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed