पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की सवा सौ करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की आज पुलिस कार्रवाई कर रही है। आज दोपहर दो बजे तीन थानों की पुलिस-फोर्स के साथ अधिकारी याकूब कुरैशी के सराय बहलीम स्थित आवास पर पहुंचे और यहां पांच सौ करोड़ की आलीशान कोठी की कुर्की की कार्रवाई शुरू कराई। वहीं आलीशान कोठी के अंदर का नजारा देखकर पुलिस अफसर भी चौंक गए।
Haji Yaqub news: पांच करोड़ की आलीशान कोठी के अंदर का नजारा देख चौंके अफसर, कुर्की की कार्रवाई जारी
मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की सवा सौ करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की आज पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने कोर्ट में दोबारा लगाई थी कुर्की की अर्जी
मेरठ-हापुड़ रोड पर मीट फैक्टरी में अवैध रूप से मीट का कारोबार करने के मामले में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई के लिए मेरठ पुलिस सभी तैयारियों के साथ सराय बहलीम पहुंची। कई घंटे से पुलिस कुर्की की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।
यह भी पढ़े : सहारनपुर में मर्डर: गर्दन पर बंधी थी रस्सी, शरीर पर थे धारदार हथियार के निशान, जल्द खुलेगा सेवादार की हत्या का राज
कोठी के अंदर ऐश-ओ-आराम की हर सुविधा
कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंचे पुलिस अफसर कोठी के अंदर का नजारा देखकर भौचक्के रह गए। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनी हाजी याकूब की यह कोठी ऐश-ओ-आराम की हर सुविधा से लैस बताई गई है। पुलिस इस कोठी की कीमत पांच करोड़ रुपये बता रही है।
कुर्की होने से पहले कोठी में मौजूद था परिवार
पुलिस के अनुसार हाजी याकूब की कोठी की कुर्की होने से पहले ही परिवार के सदस्य फरार हो गए। पुलिस को कार्रवाई के दौरान यहां एसी व पंखे ऑन मिले हैं। घर की किचन व फ्रिज में बना हुआ खाना व ड्रॉइंग रूम में टेबल पर खाने की प्लेटें, कपों में चाय मिली है। यही नहीं घर में रखे डीप फ्रिजर में काफी मात्रा में मीट रखा मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां ईद के मौके पर जमकर पार्टी हुई होगी।
यह भी पढ़े : Rishikesh: केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पहले से थी कुर्की की जानकारी
कहा जा रहा है कि परिवार को पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की पहले से ही जानकारी थी, क्योंकि कोठी के अंदर कई कमरों में ताले लगे मिले हैं। कई कमरों की अलमारियों में जेवर के खाली डिब्बे मिले हैं। बताया गया कि परिवार के सदस्य घर से महत्वपूर्ण कागजात, नकदी और जेवर लेकर कार्रवाई से एन पहले ही फरार हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने तालों को तुड़वाने के लिए कटर को बुलाया है।