फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मां ने जहर देकर उजाड़ दी अपने बच्चों की जिंदगी, रातभर तड़पते रहे मासूम, पर नहीं पसीजा कलेजा

Thu, 02 Feb 2023 12:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shamli News : Mother poisoned her three daughters and two died due to treatment
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ में महिला सलमा ने अपने तीन मासूम बच्चों को जहर दे दिया। इस घटना में दो बच्चों साद (8) और मिस्बाह (4) की मौत हो गई। डेढ़ साल की बच्ची मंतशा की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।



सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि बच्चों के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू कलह में घटना होने की बात कही जा रही है।

Shamli News : Mother poisoned her three daughters and two died due to treatment
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बेरहम मां की आंखों में न आंसू न चेहरे पर शिकन
जिन बच्चों को नौ माह गर्भ में रखा और पाला पोसा, उनकी मौत पर भी सलमा शांत रही। उसकी आंखों में न आंसू थे और न चेहरे पर कोई शिकन थी। पति से फोन पर हुए झगड़े के बाद उसके ऐसे खौफनाक कदम को लेकर हर कोई सकते में था।

सलमा का पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था। मुरसलीन कई-कई दिन में दिल्ली से घर पर आता था। जिसकी वजह से सलमा परेशान रहती थी। बताया गया कि वह डिप्रेशन की दवा भी खा रही थी। 

Shamli News : Mother poisoned her three daughters and two died due to treatment
आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंगलवार को भी दिन में उसका पति से फोन पर झगड़ा हुआ था। जिस पर उसने पति को बच्चों को जहर देकर मारने की धमकी भी दी थी। मुरसलीन ने उसकी इस धमकी को हल्के में लिया और फोन काट दिया। 

पुलिस हिरासत में जब सलमा से पूछा गया कि बच्चों को जहर क्यों दिया तो बस इतना कहा कि उसने जहर नहीं दिया। बच्चों को उल्टी लग रही थी। चिकित्सक से दवाई मंगाकर दी थी। उसने तो बच्चों को ठीक करने के लिए दवाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli News : Mother poisoned her three daughters and two died due to treatment
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

रातभर तड़पते रहे मासूम नहीं पसीजा मां का कलेजा
सलमा ने मंगलवार शाम ही बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया था। रातभर बच्चे तड़पते रहे, लेकिन मां का कलेजा नहीं पसीजा। सुबह करीब सात बजे उसने पति को फोन करके बताया कि बच्चों की हालत खराब हो रही है। कुछ देर बाद ही उसके पास मुरसलीन के पिता रहमत अली का भी फोन आया कि बच्चे बेहोश पड़े हैं। जिसके बाद वह दिल्ली से सुबह 10 बजे गांव आया। तब तक साद की मौत हो चुकी थी, जबकि उसका तहेरा भाई नौशाद मिस्बाह व मंतशा को मेरठ अस्पताल लेकर गया हुआ था। कुछ देर बाद ही रास्ते से नौशाद ने फोन करके बताया कि मिस्बाह की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shamli News : Mother poisoned her three daughters and two died due to treatment
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम खरीदा था चूहे मारने का जहर
मुरसलीन के पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार शाम गली में चूहे मारने का जहर बेचने वाला आया था। सलमा ने भी चूहे मारने की दवाई खरीदी थी। अगर उन्हें इस बात का जरा भी अहसास होता कि यह दवाई बच्चों को पिला देगी तो वह हरगिज दवाई खरीदने नहीं देते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed