फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS : टूटा गमों का पहाड़, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 17 Jan 2023 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Jan 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Shamli News: A student of 11th class has died in road accident and mourning in the family
हादसे में छात्र की मौत। - फोटो : amar ujala

शामली शहर में कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मार्ग पर ट्रक के पहिये से कुचलकर कक्षा 11 के छात्र की मौत हो गई। छात्र बाइक पर सवार होकर घर से स्कूल जा रहा था। इस दौरान ट्रक की चपेट में आकर एक अन्य बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने पीछा कर मौके से भाग रहे ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



मूल रूप से गांव बलवा निवासी सोहन सिंह शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में परिवार सहित रहते हैं। सोहन सिंह शहर के एक बैंक की शाखा में कैशियर है। उनका पुत्र लक्की चौहान (17) करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था।

Shamli News: A student of 11th class has died in road accident and mourning in the family
शामली में हादसा। - फोटो : amar ujala

वहीं मंगलवार सुबह करीब नौ बजे लक्की बाइक पर सवार होकर घर से स्कूल जा रहा था। रास्ते में बुढ़ाना मार्ग पर बलभद्र मंदिर के निकट सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचला गया।

Shamli News: A student of 11th class has died in road accident and mourning in the family
हादसे में एक व्यक्ति घायल। - फोटो : amar ujala

इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार युवक मोहन निवासी गांव अंबेहटा हसनपुर भी ट्रक की चपेट में आकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहन को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli News: A student of 11th class has died in road accident and mourning in the family
हादसे में हुए घायल। - फोटो : amar ujala

उधर, छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के बाबा मोहकम सिंह की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Shamli News: A student of 11th class has died in road accident and mourning in the family
बेटे की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : amar ujala

हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर लगने के दौरान पहले छात्र का सिर ट्रक से टकराया और फिर वह सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचला गया। लोगों का कहना था कि छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट लगा होता तो उसकी जान बच सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed