फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा : सियासत में वजूद बनाना चाहता था एके-47 का सौदागर पिंटू, पकड़े गए इतने कारतूस, अफसर भी हैरान

Wed, 06 Apr 2022 01:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Apr 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shamli News: criminal Anil balyan wanted to join politics but is now arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

शामली के थानाभवन में एके-47, तेरह सौ कारतूस और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार पिंटू माजरा सियासत में वजूद बनाना चाहता था। जिला पंचायत के वार्ड 26 से सदस्य पद का चुनाव लड़ा, लेकिन हार मिली। चुनाव में हार के बावजूद पिंटू का नाम नेताजी पड़ गया। 



भौराकलां थाना क्षेत्र के सदरुद्दीन नगर उर्फ माजरा गांव निवासी अनिल बालियान उर्फ पिंटू के पिता भोपाल सिंह गांव के निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। परिवार इसके बाद सामाजिक और किसान संगठन में सक्रिय हो गया। पिंटू ने अपना आवास मुजफ्फरनगर में बनाकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य शुरू किया, लेकिन वह राजनीतिक ख्वाहिशों को भी नहीं दबा पाया। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के मैदान में उतरा, लेकिन सियासी ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद तमंचे के साथ पकड़े जाने के कारण गिरफ्तार हुआ और जेल चला गया। इसके बाद उसके तार संजीव जीवा गैंग से जुड़ गए। 

Shamli News: criminal Anil balyan wanted to join politics but is now arrested
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

सियासी गलियारों में खूब चर्चित हुए पिंटू के होर्डिंग
भाजपा सरकार बनने के बाद बुढ़ाना रोड पर लगवाए गए पिंटू माजरा के होर्डिंग खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा के रंग में रंगे होर्डिंग में एक तरफ केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के फोटो हैं, तो दूसरी तरफ अनिल बालियान उर्फ पिंटू की तस्वीर है। पिंटू की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर यह होर्डिंग दिनभर खूब चर्चा का विषय रहे।

Shamli News: criminal Anil balyan wanted to join politics but is now arrested
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala

लंबे समय तक भाकियू में सक्रिय रहा पिंटू
आरोपी पिंटू माजरा लंबे समय तक भाकियू में भी सक्रिय रहा है। सिसौली में उसकी खूब आवाजाही रही। सीबीसीआईडी की जांच के बाद विक्की त्यागी हत्याकांड़ में नाम आ जाने के बाद सक्रियता कम नजर आने लगी थी। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli News: criminal Anil balyan wanted to join politics but is now arrested
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala

दो साल पहले तमंचे के साथ पकड़ा था अनिल
लग्जरी गाड़ी में चलने का शौकीन पिंटू  उर्फ अनिल बालियान का नाम 2015 में हुए विक्की त्यागी हत्याकांड में सीबीसीआईडी की जांच में सामने आया था। 26 मई 2018 को पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क की थी। सीओ फुगाना शरद चंद्र शर्मा वर्ष 2020 में शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था।  विक्की त्यागी हत्याकांड़ में आरोपी सागर के साथ भी पिंटू की रिश्तेदारी है।

विज्ञापन
Shamli News: criminal Anil balyan wanted to join politics but is now arrested
शामली में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश। - फोटो : amar ujala

अनिल का इतिहास खंगाल रही पुलिस
हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद पुलिस अब अनिल उर्फ पिंटू माजरा का इतिहास खंगाल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि पिंटू हथियारों की खरीद और सप्लाई से जुड़ा है, इस बिंदु पर भी मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed