पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नोमान इलाही से पूछताछ में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया कि नोमान ने सोशल मीडिया पर 'नोमान इलाही सलमान खान' के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई हुई थी, जिसमें वह खुद को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के तौर पर दिखा रहा था। इसमें उसने अपना नाम नोमान इलाही सलमान खान अंग्रेजी में लिखा था।
नोमान इलाही सलमान खान: जासूसी के लिए फेसबुक पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 19 May 2025 02:45 PM IST
सार
शामली जनपद कैराना का नोमान इलाही पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। उसने खुद को सलमान खान बताकर फेसबुक आईडी बनाई और सेना की मूवमेंट की जानकारी ISI एजेंटों को भेजता रहा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन