फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोमान इलाही सलमान खान: जासूसी के लिए फेसबुक पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 19 May 2025 02:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 02:45 PM IST
सार

शामली जनपद कैराना का नोमान इलाही पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। उसने खुद को सलमान खान बताकर फेसबुक आईडी बनाई और सेना की मूवमेंट की जानकारी ISI एजेंटों को भेजता रहा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Pakistani spy Noman aka Salman Khan: Fake profile created on Facebook for spying,Shocking revelations
जासूसी का आरोपी नोमान इलाही - फोटो : संवाद

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नोमान इलाही से पूछताछ में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया कि नोमान ने सोशल मीडिया पर 'नोमान इलाही सलमान खान' के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई हुई थी, जिसमें वह खुद को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के तौर पर दिखा रहा था। इसमें उसने अपना नाम नोमान इलाही सलमान खान अंग्रेजी में लिखा था।

Pakistani spy Noman aka Salman Khan: Fake profile created on Facebook for spying,Shocking revelations
नोमान इलाही का फेसबुक प्रोफाइल - फोटो : संवाद

नोमान ने इस फेसबुक अकाउंट पर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी। माना जा रहा है कि इसी फिल्म से प्रेरित पोस्ट के जरिए वह पाकिस्तान के ISI एजेंट इकबाल काना और अन्य से संपर्क में आया। इसके बाद वह देश की संवेदनशील जानकारियां भेजने लगा।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: मेरठ में बदला-बदला मौसम, दो दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Pakistani spy Noman aka Salman Khan: Fake profile created on Facebook for spying,Shocking revelations
नोमान का घर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक नोमान तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप चैट के जरिए सेना की मूवमेंट संबंधी जानकारी पाकिस्तान भेजता था। कई चैट्स को उसने गिरफ्तारी से पहले डिलीट कर दिया था। अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट उसका मोबाइल डेटा रिकवरी में जुटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani spy Noman aka Salman Khan: Fake profile created on Facebook for spying,Shocking revelations
नोमान इलाही को लेकर पहुंची पानीपत सीआईए - फोटो : संवाद
नोमान की पाकिस्तान से बातचीत करने वाले चार मोबाइल नंबर सामने आए हैं। इनमें से एक नंबर पर उसे निर्देशों के साथ शायरी और पैम्फलेट भेजे जाते थे। एक शायरी में लिखा था- 'हम ने खुद में तुम को पिरो दिया है तस्बीह की तरह, याद रखना अगर हम टूटे तो बिखर तुम भी जाओगे।'

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: मेरठ में बदला-बदला मौसम, दो दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
Pakistani spy Noman aka Salman Khan: Fake profile created on Facebook for spying,Shocking revelations
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पानीपत के डीएसपी सतीश के अनुसार, नोमान को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल डेटा रिकवरी के बाद इस केस में और भी अहम खुलासे होंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed