फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: IMD Alert for Rain and Dust Storm for Two Days

Meerut Weather Today: मेरठ में बदला-बदला मौसम, दो दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 19 May 2025 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 11:47 AM IST
सार

Meerut Weather Forecast Update Today: मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने आज और मंगलवार को बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। जानिए क्या रहेगा असर।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: IMD Alert for Rain and Dust Storm for Two Days
मेरठ में मौसम - फोटो : डिम्पल सिरोही

विस्तार

Meerut Weather: आज सुबह से ही मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। आसमान पर हल्के बादलों की चादर है, जो कभी धूप तो कभी छांव का एहसास दे रही है। हालांकि गर्म हवाओं के कारण गर्मी अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना है। कहीं-कहीं पर आंधी की रफ्तार तेज हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर धीमी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम का असर मिला-जुला रहेगा। तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सुबह से मौसम में जो बदलाव देखा गया, वह आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 मई को आपके शहर में क्या हुआ

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 36.4°C 
सूर्योदय  05:26
सूर्यास्त 07:06 pm
हवा की गति -15.8 प्रतिघंटा
आर्द्रता -37%
बारिश की संभावना -1%
चंद्रोदय -12:07 बजे 
चंद्रास्त - 10 बजकर 48 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed