फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani spy: पाकिस्तान से इस तरीके से पैसे मंगवाता था जासूस नोमान, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Fri, 16 May 2025 01:20 PM IST
शाहरुख खान दीपेंद्र कुमार, अमर उजाला, पानीपत
दीपेंद्र कुमार, अमर उजाला, पानीपत Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 May 2025 01:20 PM IST
सार

पाकिस्तानी जासूस नोमान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान से पैसे मंगवाने के लिए वह दूसरों के खातों का प्रयोग करता था। नोमान को सूचना देने पर पाकिस्तान से पैसे मिलते थे। उसने पानीपत और कैराना के 15 से अधिक लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर कराए थे। 

विज्ञापन
Pakistani spy Noman used to use other people accounts to get money from Pakistan
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए कथित जासूस नोमान इलाही से चल रही पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। नोमान इलाही काफी शातिर है। जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तान से पैसे मंगवाने के लिए खुद का खाता नंबर प्रयोग नहीं करता था। उसने पानीपत और कैराना के अलग-अलग लोगों के खातों में पाकिस्तान से ट्रांजेक्शन कराई थी। पुलिस अब उन सभी खाताधारकों से पूछताछ कर रही है। जिनके खातों में बार-बार ट्रांजेक्शन हुई। पुलिस ने नोमान का पासपोर्ट भी कब्जे में लिया है। उसने पासपोर्ट पर कहां-कहां यात्रा की एंबेसी से इसकी डिटेल मंगवाई गई है।
Pakistani spy Noman used to use other people accounts to get money from Pakistan
नोमान इलाही - फोटो : संवाद
मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों के सूचना के बाद सीआईए-वन की टीम ने नोमान इलाही को सेक्टर-29 स्थित सज्जन चौक से गिरफ्तार किया था। नोमान मूल रूप से यूपी के शामली जिले के कैराना का रहने वाला है और पानीपत के मनमोहन नगर में अपनी बहन जीनत के पास रहता है। शुरुआती जांच में पता चला था कि नोमान ने ऑपरेशन सिंदूर के समय भी काफी जानकारी अपने हैंडलर को भेजी थी। नोमान के खिलाफ थाना सेक्टर-29 औद्योगिक थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
Pakistani spy Noman used to use other people accounts to get money from Pakistan
नोमान इलाही - फोटो : संवाद
पुलिस ने नोमान इलाही को सात दिन की रिमांड पर ले रखा है। बुधवार और वीरवार को पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है। नोमान को सूचना देने पर पाकिस्तान से पैसे मिलते थे। लेकिन वह अपने खाते में पैसे नहीं मंगवाता था। उसने पानीपत और कैराना के 15 से अधिक लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने उनकी जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि ज्यादातर खाता धारक पानीपत के ही हैं। पुलिस सभी खाताधारकों से भी पूछताछ कर रही है। जिन खातों में बार-बार ट्रांजेक्शन हुई वह भी संदेह के घेरे में आ गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani spy Noman used to use other people accounts to get money from Pakistan
Pakistani spy - फोटो : संवाद
कुछ लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का भी शक
पूछताछ में पता चला है कि नोमान युवकों को विदेश जाने का झांसा भी देता था। कुछ लोगों के उसने पासपोर्ट बनवाए थे। पुलिस को शक है कि उसने कुछ लोगों के फर्जी पासपोर्ट भी बनवाए थे। जिनमें ज्यादातर कैराना के रहने वाले हैं। ये सभी मुस्लिम देशों में जाना चाहते थे। पुलिस इन सभी की डिटेल खंगाल रही है। इसके लिए टीम ने कैराना में भी दबिश दी है।

 
विज्ञापन
Pakistani spy Noman used to use other people accounts to get money from Pakistan
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
यमुना की खादर में स्लीपर सेल तैयार कर रहे आईएसआई हैंडलर
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नोमान इलाही की गिरफ्तारी होने के बाद यमुना खादर का इलाका एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई यमुना की खादर में स्लीपर सेल तैयार कर रही है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा उनके सॉफ्ट टारगेट हैं। कैराना निवासी आईएसआई एजेंट इकबाल काना को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। नोमान से हुई पूछताछ में भी यह बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इकबाल काना और उसके साथी कई अन्य युवकों के संपर्क में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed