शामली में हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या की जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार वारदात अचानक नहीं हुई, बल्कि इसकी पहले से पूरी तैयारी की गई थी।
हमलावर करीब दो दिन से अंकित की रेकी कर रहे थे। बुधवार को भी उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी गई। घर से जिम जाने और वहां से बाहर निकलने तक उसका पीछा किया गया। इसके बाद जिम के बाहर मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: जिम में आई कॉल पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से किया छलनी; अंकित हत्याकांड की पूरी कहानी
2 of 8
अंकित बालियान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से अंकित की रेकी कर रहे थे बदमाश
पुलिस के अनुसार, हमलावरों को अंकित की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उन्हें पता था कि वह घर से किस समय निकलता है और जिम से कब बाहर आता है। इसी जानकारी के आधार पर हमलावर जिम के बाहर पहुंचकर उसके बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित की दिनचर्या और लोकेशन की जानकारी हमलावरों तक किसने पहुंचाई।
3 of 8
अंकित बालियान की फाइल फोटो। मौके पर पड़ा खोखा।
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से तलाश
घटना के बाद पुलिस ने जिम और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्ध वाहनों और युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
4 of 8
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
21 से 26 साल के बताए जा रहे हमलावर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात में शामिल हमलावरों की उम्र करीब 21 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यूपी और हरियाणा के संदिग्ध युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि हमलावर कहां ठहरे, किन लोगों के संपर्क में रहे और अंकित की लोकेशन उन्हें किसने उपलब्ध कराई।
5 of 8
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
चाचा ने बताया- राणा ने दी थी धमकी
अंकित के चाचा चीकू ने पुलिस को बताया कि अंकित के साथ काम करने वाले राणा नाम के व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी। परिवार को आशंका है कि धमकी देने वाले की हत्या में भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अंकित के साथ काम करने वाले लोगों और उसके पुराने विवादों की भी जांच कर रही है।