फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The joy of two daughters' weddings turned into sorrow due to the death of cousins.

Shamli News: चचेरे भाइयों की मौत से दो बेटियों की शादी की खुशियां गम में बदलीं

Thu, 10 Sep 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The joy of two daughters' weddings turned into sorrow due to the death of cousins.
कांधला। मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे में कांधला के मोहल्ला खैल निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद शादी की शुखियां गम में बदल गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई अपनी बेटियों की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। दोनों बेटियों की शादी 18 सितंबर को होनी है।
विज्ञापन

दोनों चचेरे भाई साजिद और इदरीश बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाइक पर घर से निकले थे। वे रिश्तेदारों को शादी के निमंत्रण पत्र देने मुजफ्फरनगर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। इदरीश के पारिवारिक भाई शाहरुख ने बताया कि परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। साजिद की दो बेटियों की शादी 18 सितंबर को होनी तय हुई थी। इस दुखद घटना से दोनों परिवारों को गहरा सदमा लगा है। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

शाहरुख ने बताया कि साजिद ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां हैं। साजिद अपनी बेटियों की शादी की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। वे बेटियों की शादी के लिए पैसे जुटा रहे थे। इस हादसे ने उनके परिवार को बेसहारा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे का शिकार हुए इदरीश भी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बने हुए थे। उनके पांच बेटे और पांच बेटियां हैं। हालांकि, इदरीश के सभी बच्चों की शादी हो चुकी थी। इसके बावजूद वे परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। इदरीश ईंट-भट्ठे पर काम करते थे और अपनी मेहनत की कमाई से परिवार का खर्च चलाते थे। मुजफ्फरनगर में हादसे में मौत होने से दोनों परिवारों को गहरा सदमा लगा है।

वर्जन
मुजफ्फरनगर में कांधला के दो चचेरे भाइयों की मौत की सूचना मिली है। पीड़ित परिवार को मदद के लिए प्रशासन को भी पत्र भेजा जाएगा। -पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed