दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे की पोल खुली तो लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। इससे दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन जांच पड़ताल की तो मामला सही निकला। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। यही नहीं दूल्हे समेत बरातियों की जमकर धुनाई भी की गई।
इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठ गई। पंचायत में दूल्हे ने मुर्गा बनकर माफी मांगी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
2 of 5
जमकर हुआ हंगामा।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता समेत कई लोगों को पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
3 of 5
मुर्गा बना युवक।
- फोटो : amar ujala
जानिए पूरा मामला
शामली जनपद में कांधला कस्बे का रहने वाला युवक रविवार को मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दूसरा निकाह करने पहुंचा था। दूल्हे की हकीकत पता चलने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया। इसके बाद दूल्हे और बरातियों की जमकर धुनाई की गई। वहीं बाद में पंचायत में दूल्हे ने मुर्गा बनकर लड़की पक्ष से माफी मांगी।
4 of 5
पंचायत में मुर्गा बना युवक।
- फोटो : amar ujala
दूल्हे के मुर्गा बनने का वीडियो वायरल
पंचायत में दूल्हे के मुर्गा बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
5 of 5
पंचायत में हाथ जोड़ता दूल्हा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि दूल्हे समेत कई बरातियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।