फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahjahanpur Murder: सो रहे बच्चों का मुंह दबाया, एक-एक कर गड़ासे से काटा; पोस्टमार्टम में खौफनाक खुलासा

Fri, 28 Mar 2025 03:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 03:30 PM IST
सार

Shahjahanpur Murder Case: रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव ने बड़ी बेदर्दी से अपने चारों बच्चों की हत्या की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। उसने सो रहे बच्चों का पहले मुंह दबाया, फिर एक-एक कर गड़ासे से गला काटा था।  

विज्ञापन
Shahjahanpur Murder case father gagged the sleeping children and chopped them with an axe one by one
चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी थी जान - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के मानपुर चचरी गांव में बुधवार की रात राजीव ने घर में सो रहे अपने चार बच्चों की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। माना जा रहा है कि उसने एक-एक कर बच्चों का मुंह दबाया फिर गड़ासा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसकी बड़ी बेटी 13 वर्षीय स्मृति गांव के स्कूल में कक्षा आठ और कीर्ति (नौ वर्ष) कक्षा पांच में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे बेटी कीर्ति अपने दादा पृथ्वीराज के पास आकर लेटी तो राजीव उसे उठाकर कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। छोटी बेटी प्रगति (सात वर्ष) और बेटा ऋषभ (पांच वर्ष) पहले से ही चारपाई पर सो रहे थे। रात 12 बजे तक पृथ्वीराज ने शौचालय के टैंक के ऊपर से झांककर देखा तो बच्चे चारपाई में मच्छरदानी के अंदर सो रहे थे। 



संबंधित खबर- Shahjahanpur Mass Murder: चार बच्चों की मौत पर रोते हुए मां बोली- मुझे भी मार दो...इसी चीरघर में आएगी मेरी लाश

Shahjahanpur Murder case father gagged the sleeping children and chopped them with an axe one by one
बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पृथ्वीराज के मुताबिक राजीव छत पर पड़ी झोपड़ी में सोया था। आधी रात के बाद राजीव नीचे आया और वारदात को अंजाम दिया। बच्चों की चीख किसी ने नहीं सुनी। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी तब हुई, जब पृथ्वीराज घर के अंदर गए। माना जा रहा है कि राजीव ने सो रहे बच्चों का पहले मुंह दबाया होगा, फिर एक-एक कर चारों का गला काटा। 

संबंधित खबर-  Shahjahanpur Murder: मां को पछतावा, रोते हुए बोली- इन्हें पालने को खुद कभी न पहनी चप्पल... पति ने मार डाला

Shahjahanpur Murder case father gagged the sleeping children and chopped them with an axe one by one
इसी गड़ासे से काटा बच्चों का गला - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गड़ासे का एक ही वार किया गया है। कीर्ति और प्रगति पेट के बल लेटी हुई थीं। उनकी गर्दन पीछे से कटी हुई थी। स्मृति और ऋषभ का सामने से गला कटा हुआ था। गड़ासे को उसने चारपाई पर ही रख दिया। संभावना है कि बेड को खड़ा करने के बाद स्लैब पर चढ़कर साड़ी को कुंडे में फंसाकर फंदे से लटक गया। उसके हाथ खून से रंगे हुए थे। 

संबंधित खबर- बरेली में दरिंदगी: पिता स्टेशन पर छूटे तो चलती ट्रेन से कूदी किशोरी, आउटर पर दरिंदे ने दबोचा... किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur Murder case father gagged the sleeping children and chopped them with an axe one by one
चारपाई में लगा खून - फोटो : अमर उजाला

पृथ्वीराज के मुताबिक, रात में चारों बच्चों के साथ राजीव घर में सोया था। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे उन्होंने पौत्र को चाय पीने के लिए बुलाया। काफी देर बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह बाहर बने शौचालय से चढ़कर घर में दाखिल हुए। अंदर एक चारपाई पर स्मृति, दूसरी पर ऋषभ, तीसरी पर कीर्ति और प्रगति के लहूलुहान शव पड़े थे। चारों के गले रेते गए थे। वारदात से पहले दिन में ही उसने अपनी पत्नी कौशल्या को पीटकर घर से भगा दिया था।

विज्ञापन
Shahjahanpur Murder case father gagged the sleeping children and chopped them with an axe one by one
शाहजहांपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बिजली का कनेक्शन तक नहीं, कमरे में जल रही थी टॉर्च
राजीव के मकान में बिजली का कनेक्शन तक नहीं था। हालांकि, छत के ऊपर रखी सौर ऊर्जा प्लेट से नीचे एक कनेक्शन दिया था। इसमें मोबाइल और चार्जर लगा था। कमरे के अंदर एक टॉर्च जल रही थी। लगातार जलने की वजह से उसकी बैटरी डिस्चार्ज होने लगी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed