फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान उतारने की तैयारियां तेज, 26 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश

Tue, 22 Apr 2025 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 02:22 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी वाला पांच किलोमीटर का क्षेत्र 27 अप्रैल से वायु सेना अपने नियंत्रण में ले लेगी। वहां दो व तीन मई को लड़ाकू विमान उतारने का पूर्वाभ्यास किया जाना है।

विज्ञापन
Preparations for landing fighter aircraft on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर हो रहा काम - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर नवनिर्मित हवाई पट्टी पर वायु सेना दो और तीन मई को आपातकालीन लड़ाकू विमान लैंडिंग की संभावना तलाशने के लिए पूर्वाभ्यास करेगी। इसको लेकर वायु सेना व प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण के जरिये तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। 26 अप्रैल तक हवाई पट्टी से जुड़े सभी कार्य पूरा करने के निर्देश निर्माण कंपनी को दिए गए हैं ताकि 27 अप्रैल से वायु सेना पांच किलोमीटर के इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लेकर लैंडिंग से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके। सोमवार को वायु सेना के एरिया विंग कमांडर एम. गंगोला सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। 



यह भी पढ़ें- UP News: लखनऊ से नहीं आई दुल्हन... धरी रह गईं शादी की तैयारियां, गाड़ी के किराये को लेकर टूटा रिश्ता

Preparations for landing fighter aircraft on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्मित हवाई पट्टी का निरीक्षण करते वायु सेना व प्रशासन के अधिकारी - फोटो : विभाग

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव चमरपुर कलां से खंडहर गांव के बीच पांच किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है, जिसमें साढ़े तीन किलोमीटर का रनवे शामिल है। 36 मीटर चौड़ाई की इस हवाई पट्टी को सीमेंट व कंक्रीट से तैयार किया गया है। इस क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर दस-दस फुट अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित की गई है। 

Preparations for landing fighter aircraft on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी - फोटो : अमर उजाला

गत 11 अप्रैल को भी वायु सेना के अधिकारियों ने यहां निरीक्षण किया था। उन्होंने विमान उतारने का परीक्षण करने से पहले हवाई पट्टी के दोनों ओर फेंसिंग कराने, सफाई व अन्य कई तकनीकी कार्य कराने के निर्माण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। वायु सेना के कमांडिंग ऑफिसर सोमवार को इन कार्यों की प्रगति जानने के लिए दोबारा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations for landing fighter aircraft on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम दुर्गेश यादव ने बताया कि विमान लैंडिंग से पहले हवाई पट्टी व उसके आसपास जो कार्य बताए गए थे, निर्माण कंपनी उनको पूरा करने में लगी हुई है। इसमें खासकर पांच किलोमीटर के प्रतिबंधित रहने वाले क्षेत्र में बाड़ लगाने का काम है। उसे भी 26 अप्रैल तक पूरा कर लेने को कहा गया है।

विज्ञापन
Preparations for landing fighter aircraft on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर काम करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

44 गांवों से गुजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे 
शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे 44 गांवों से गुजर रहा है। इसका निर्माण राजस्थान की कंपनी एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड करा रही है। इसकी लंबाई करीब 42 किमी है। अधिकतर स्थानों पर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed