फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bride did not come from Lucknow relationship broke due to the fare of the car in shahjahanpur

UP News: लखनऊ से नहीं आई दुल्हन... धरी रह गईं शादी की तैयारियां, गाड़ी के किराये को लेकर टूटा रिश्ता

Tue, 22 Apr 2025 11:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार से अजब मामला सामने आया है। यहां शादी का सामान लेकर आई गाड़ी का किराया न देने पर रिश्ता टूट गया। थाने में कई घंटे पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। 

विज्ञापन
bride did not come from Lucknow relationship broke due to the fare of the car in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार में गाड़ी के किराये को लेकर दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच हुए विवाद के बाद रिश्ता टूट गया। सोमवार रात को खुटार के ही एक मैरिज लॉन में शादी होनी थी लेकिन दुल्हन के नहीं आने से तैयारियां धरी रह गईं।

विज्ञापन

खुटार के एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता लखनऊ से तय किया था। सोमवार रात को शादी होनी थी। इसके लिए सोमवार को दिन में दुल्हन के परिजनों ने गाड़ी से दहेज का सामान खुटार भेज दिया। गाड़ी सामान लेकर खुटार पहुंची तो दुल्हन की मां ने दूल्हे के पिता को फोन करके गाड़ी का किराया देने की बात कही। इस पर दूल्हे के पिता ने किराया देने से मना कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में कई घंटे हुई पंचायत 
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग खुटार पहुंचे और शादी से मना कर दिया। दोपहर बाद मामला थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हो गई। कई घंटे की पंचायत के बाद भी दुल्हन पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ और लखनऊ से दुल्हन भी नहीं आई। 

यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में 10 लाख के इनामी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू की तलाश, कई जगह लगाए गए पोस्टर

 
विज्ञापन

रात दस बजे के बाद दोनों पक्ष थाने से चले और किसी ने भी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी लेकिन बात नहीं बन सकी। दुल्हन पक्ष के लोग लखनऊ में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की बात कह रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed