फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाटर पार्क में युवक की मौत: तीन फुट गहरे पानी में अचानक गिरा शाहिद... चली गई जान, शव देख परिजनों का फटा कलेजा

Thu, 12 Jun 2025 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 01:08 PM IST
सार

खुटार के शिवाजी वाटर पार्क में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था। बताया जा रहा है कि नहाने के बाद वह बाहर निकला और किनारे बैठ गया। फिर अचानक पानी में गिर गया। उसे बेसुध हालत में बाहर निकाला गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
man suddenly fell into three feet deep water in a water park and died in shahjahanpur
शाहिद के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर के खुटार में बिना अनुमति चल रहे शिवाजी वाटर पार्क में नहाते समय बिलसंडा के युवक की जान चली गई। सीएचसी पर युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी खुटार पहुंचे। परिजनों ने हालात पर संदेश जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



बिलसंडा के मोहल्ला भारतगंज निवासी हबीब का पुत्र 26 वर्षीय शाहिद खां बुधवार को अपने दोस्तों मुन्ना, आरिफ, एहशान, अरमान, वसीम, साहिल, समीर आदि के साथ शिवाजी वाटर पार्क आए थे। टिकट लेने के बाद नहाते समय वह पूल में डूब गए। कुछ देर तक शाहिद के ऊपर न आने पर दोस्तों ने उसे पानी से निकाला और वाटर पार्क स्वामी को जानकारी दी।

man suddenly fell into three feet deep water in a water park and died in shahjahanpur
इसी वाटर पार्क में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शाहिद को बेहोशी की हालत में 108 सेवा की एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शाहिद के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 
man suddenly fell into three feet deep water in a water park and died in shahjahanpur
शाहिद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाटर पार्क कराया बंद 
पुलिस ने वाटर पार्क बंद करा दिया है। खुटार पहुंचीं शाहिद की मां शमसरा बेगम, भाई अजीज खां, बबलू खां, रहीस खां, रवि खां, बहन मीना, सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शाहिद के परिजनों ने मौत के हालात संदिग्ध बताए हैं। वाटर पार्क स्वामी दिनेश वर्मा ने बताया कि शाहिद पार्क में नहा रहा था। कर्मचारियों ने शाहिद के अचानक बेहोश हो जाने की सूचना दी थी। उन्होंने शाहिद को सीएचसी भिजवाया था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वाटर पार्क के लाइसेंस सहित तमाम कागजात चेक किए जाएंगे। वाटर पार्क स्वामी से संपर्क न होने से अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man suddenly fell into three feet deep water in a water park and died in shahjahanpur
इसी वाटर पार्क में हुई थी शाहिद की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिछले साल 20 जून को सील किया गया था वाटर पार्क
शिवाजी वाटर पार्क को 20 जून 2024 को बंद कराया था। वाटर पार्क का संचालन बिना अनुमति के हो रहा था। पुवायां क्षेत्र के आसपास दो वाटर पार्क बिना अनुमति के शुरू कर दिए गए थे। यहां लोगों से शुल्क लेकर प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन सरकार को टैक्स नहीं दिया जा रहा था। इसके अलावा भारी मात्रा में जल का दोहन किया जा रहा था। 20 जून को सहायक आयुक्त जीएसटी ने फैमिली वाटर पार्क पुवायां, एसआरसी वाटर पार्क पुवायां और शिवाजी वाटर पार्क खुटार को बिना अनुमति चलते पाए जाने पर बंद कराया था।
विज्ञापन
man suddenly fell into three feet deep water in a water park and died in shahjahanpur
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन फुट पानी, कैसे हो गई मौत
वाटर पार्क स्वामी दिनेश वर्मा का कहना है कि पार्क में केवल तीन फुट पानी भरा है, ऐसे में डूबने से मौत संभव नहीं है। पुलिस ने वाटर पार्क के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं, जिसमें शाहिद नहाने के बाद बाहर निकलकर वाटर पार्क के किनारे बैठे दिख रहे हैं। अचानक वह आगे की ओर गिरे और डूब गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed